Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इराक में लड़कियों की शादी की उम्र 9 साल करने को लेकर भड़कीं Fatima Sana Shaikh, बोलीं- ये भयानक है

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 07:40 PM (GMT+05:30)

    दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को हमने कई महत्वपूर्ण भूमिका में देखा है। एक्ट्रेस ने सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने क ...और पढ़ें

    ईरान के कानून पर भड़कीं फातिमा सना शेख
    ईरान के कानून पर भड़कीं फातिमा सना शेख

    HighLights

    1. दंगल में बनी थीं गीता फोगाट
    2. मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी एक्ट्रेस
    3. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया था डेब्यू

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र घटाकर सिर्फ 9 साल करने के इराक के हालिया प्रस्ताव की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस कदम को भयानक बताते हुए अपना रिएक्शन दिया है। फातिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में खबर का लिंक शेयर किया जिसका टाइटर था, 'इराक लड़कियों के लिए विवाह की कानूनी उम्र 15 से घटाकर 9 साल करने की योजना बना रहा है।'

    फातिमा ने जाहिर किया गुस्सा

    एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, "उफ्फ! इसका क्या मतलब है।" दरअसल इराक की संसद में पेश हुए इस बिल ने काफी विवाद और चिंता पैदा कर दी है। यह व्यक्तिगत स्थिति कानून में संशोधन करना चाहता है, जो वर्तमान में विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित करता है। यह वहां के नागरिकों को पारिवारिक मामलों के लिए धार्मिक या नागरिक अधिकारियों के बीच चयन करने की अनुमति देगा।

    यह भी पढ़ें: Sam Bahadur में अपने किरदार को लेकर Fatima का खुलासा, बताया इंदिरा गांधी की भूमिका को लेकर क्यों संशय में थी एक्ट्रेस

    चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया काम

    बता दें कि फातिमा को साल 2016 में आई फिल्म दंगल से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने पहलवान गीता फोगट की भूमिका निभाई थी। इसमें आमिर खान ने महावीर फोगाट का किरदार निभाया था। फातिमा ने साल 1997 में आई फिल्म 'इश्क' से एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान,आकाशवाणी,लूडो,सूरज पे मंगल भारी,अजीब दास्तान,धक धक और सैम बहादुर जैसी फिल्मों में काम किया है।

    एक्ट्रेस के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही 'मेट्रो इन दिनो' और 'उल जलूल इश्क' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Entertainment News: 'जब मैं इस दुनिया से जाऊं, तो मेरा काम लोगों को याद रहे', दंगल गर्ल फातिमा शेख ने खोले अपने दिल के राज

    खबरें और भी