Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fatima Sana Shaikh: आमिर खान के दामाद नूपुर संग झूम कर नाचीं फातिमा सना शेख, देखती रह गईं बेटी आइरा खान

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 03:56 PM (IST)

    आइरा खान ने अपनी सगाई पार्टी लाल कलर की डीप नेक और बैकलेस गाउन पहन रखी थी। वहीं नूपुर शिखरे ने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा था। इस अवसर पर इमरान खान फातिम ...और पढ़ें

    Photo Credit : Fatima Sana Shaikh Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Fatima Sana Shaikh Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Fatima Sana Shaikh In Ira Khan Engagement: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की लाडली आइरा खान ने हाल ही में 18 नवंबर को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग सगाई की है। दोनों की सगाई की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वहीं अभी भी सगाई की इनसाइड तस्वीरें एक के बाद एक सामने आ रही हैं। आइरा की इंगेजमेंट पार्टी में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इस पार्टी में 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख भी पहुंची थीं। फातिमा ने अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस से हर का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं आज यानी शुक्रवार को फातिमा सगाई की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि फातिमा ने आइरा की सगाई को काफी जमकर एंजॉय किया।

    फातिमा ने शेयर की आइरा की सगाई की खास तस्वीरें

    फातिमा सना शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आइरा और नूपुर शिखरे की सगाई की कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में फातिमा न्यूली कपल पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह नूपुर के साथ डांस कर रही हैं। तीसरी तस्वीर बेहद ही खास ही है। इस फोटो में फातिमा और आइरा अपने हॉट बैक को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। चौथी में वो आइरा को किस कर रही हैं। हर तस्वीर में फातिमा फुल मस्ती करती और पार्टी को एंजॉय करती दिख रही हैं।

    तस्वीरों के साथ लिखा खास कैप्शन

    फातिमा सना शेख ने इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ ही खास कैप्शन लिखा है। वो लिखती हैं, 'क्या पागल दोपहर थी वो!!! लोगों को अपने प्यार का जश्न मनाते देखकर बहुत खुशी हुई और ये बहुत ही पॉजिटिव था... मेरा दिल आप दोनों के लिए प्यार और स्नेह से भर रहा है। मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा बन सकी।' इसके साथ फातिमा ने लिखा 'प्यार प्यार प्यार'। इसे फातिमा ने आइरा को टैग भी किया। पोस्ट करते ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। इस पर लगातार कमेंट कर यूजर्स हार्ट इमोजी बना कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

     

    यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant Birthday: कभी राखी सावंत को नाचने के लिए बुरी तरह पीटते थे उनके मामा, फिर ऐसे बनीं डांसिंग क्वीन

    यह भी पढ़ें:Taarak Mehta से एक और मेन कैरेक्टर ने शो को कहा अलविदा, मेकर्स से पंगें की चर्चा! नाम जानकर लगने वाला है झटका

     

     

     

    खबरें और भी