यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fatima Sana Shaikh का छलका दर्द, Aamir Khan की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद हाथ से छिनीं दो फिल्में
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) पिछले 8 साल से बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं। वह एक अच्छी अदाकारा हैं यह सभी को पता है लेकि ...और पढ़ें

HighLights
- दंगल से फातिमा सना शेख ने किया था डेब्यू
- लूडो से हुई थी फातिमा सना की फिल्मों में एंट्री
- मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी फातिमा सना शेख
एंटरटेमनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फातिमा सना शेख ने साल 2016 में ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। आमिर खान की हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म में उन्होंने रेसलर गीता फोगाट का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने उनकी किस्मत तो चमकाई लेकिन एक फ्लॉप फिल्म के बाद उनका कॉन्फिडेंस धड़ाम से नीचे गिर गया था।
दंगल के दो साल बाद ही फातिमा सना शेख ने दोबारा आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में काम किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हुई थी। इस फिल्म से फातिमा को बहुत उम्मीद थी, लेकिन जब यह असफल हुई तो वह टूट गईं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने बताया है कि फिल्म फ्लॉप के बाद उनके हाथ से दो प्रोजेक्ट्स छिन गए थे।
फातिमा से छिन गई थीं दो फिल्में
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में फातिमा सना शेख ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की फ्लॉप के बाद दो फिल्में छिनने पर कहा, "बतौर डायरेक्टर अगर उनकी कोई फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो उनके लिए अगली फिल्म बनाना मुश्किल हो जाता है। यही बात अभिनेताओं पर भी लागू होता है। आपको कुछ फिल्मों से निकाल दिया जाता है। मेरे साथ भी ऐसा हुआ। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद मुझे दो फिल्मों से निकाल दिया गया। हालांकि, मैं इन चीजों को पर्सनली नहीं लेती हूं और इन्हें बिजनेस का हिस्सा मानती हूं। इसलिए मैं समझती हूं कि एक निर्माता ऐसा क्यों करता है।"
यह भी पढ़ें- 'प्रोड्यूसर बोलते हैं तुम्हें...', Fatima Sana Shaikh ने बताया साउथ में कैसे बनाते हैं कास्टिंग काउच का शिकार?
Fatima Sana Shaikh in Thugs of Hindostan - IMDb
खुद पर करने लगी थीं शक
फातिमा सना ने बताया कि इस फिल्म की असफलता के बाद वह टूट गई थीं। उनके अंदर बिल्कुल भी कॉन्फिडेंस नहीं बचा था। वह खुद को अच्छा अभिनेत्री नहीं मानती थीं। जब उन्हें कुछ सोलो फिल्में हिट हुईं तो वह उन्हें स्वीकार करने में हिचकिचा रही थीं। उन्हें डर लग रहा था कि कहीं दूसरों को न पता चल जाए कि वह अच्छी अभिनेत्री नहीं हैं। लूडो की शूटिंग के दौरान अनुराग बसु ने उन्हें खुद पर शक न करने की सलाह दी थी। सैम बहादुर के बाद फातिमा जल्द ही आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान के साथ फिल्म मेट्रो इन दिनों में जर आएंगी।