Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fatima Sana Shaikh की 'शादी' की हिंट से आमिर खान की बेटी आइरा खान हुईं उत्साहित, देखें तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 05:21 PM (IST)

    Fatima Sana Shaikh Wedding फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देख ...और पढ़ें

    Fatima Sana Shaikh Wedding: फातिमा सना शेख फिल्म एक्ट्रेस है।
    Fatima Sana Shaikh Wedding: फातिमा सना शेख फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Fatima Sana Shaikh Wedding: फिल्म एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की पोस्ट को देखकर लगता है कि वह शादी करने के बारे में सोच रही हैं। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें इंडियन वियर पहने देखा जा सकता है। वहीं उन्होंने बैकलेस टॉप और हाई वैस्ट पैंट भी पहन रखी है। तस्वीरों में उनके पीछे पुरानी कार भी नजर आ रही है। 

    फातिमा सना शेख की तस्वीरों को देखकर कई फैंस शादी के कयास लगा रहे हैं

    तस्वीरें शेयर करते हुए फातिमा सना शेख ने लिखा है, 'यह करना चाहिए या नहीं करना चाहिए, यही प्रश्न है।' इसके अलावा तस्वीरों में उनके टॉप में लगे क्नॉट भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस फोटो पर कई लोगों ने कमेंट किया है। आमिर खान की बेटी आइरा खान ने भी पॉपिंग दिल की इमोजी शेयर की है। फातिमा सना शेख की तस्वीरों को देखकर कई फैंस शादी के कयास लगा रहे हैं। फातिमा को लेकर खबरें हैं कि वह जल्द शादी कर सकती है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने दोस्तों को लेकर कोई चर्चा नहीं की है।

    यह भी पढ़ें: Mahesh Babu ने दिवंगत पिता कृष्णा के लिए लिखा भावुक नोट, पढ़कर आंखों आ जाएंगे में आंसू

    आमिर खान के तलाक पर भी फातिमा सना शेख को जमकर ट्रोल किया गया था

    आमिर खान का जब किरण राव से तलाक हुआ था, तब फातिमा सना शेख को जमकर ट्रोल किया गया था। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में है। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। फातिमा सना शेख ने फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ काम किया था। इसमें उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद वह ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी नजर आई थी।

    यह भी पढ़ें: Kantara VarahaRoopam Row: ओटीटी के दर्शकों को कांतारा में नहीं देखने को मिलेगा वराहरूपम गाना, जानें कारण

    फातिमा सना शेख कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी है

    फातिमा सना शेख फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती है। वह जल्द फिल्म सैम बहादुर में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा विक्की कौशल की अहम भूमिका होगी। फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपनी और भी कई तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्हें व्हाइट कलर का स्लीवलैस क्रॉप टॉप पहनकर बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। कई लोगों ने तस्वीरों पर अमेजिंग कमेंट भी किया था।

    खबरें और भी