Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kantara VarahaRoopam Row: ओटीटी के दर्शकों को कांतारा में नहीं देखने को मिलेगा वराहरूपम गाना, जानें कारण

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 02:49 PM (IST)

    Kantara VarahaRoopam Row कांतारा के दर्शकों के लिए बड़ी खबर है कि अब फिल्म के ओटीटी वर्जन में फिल्म का लोकप्रिय गाना वराहरूपम देखने को नहीं मिलेगा। कां ...और पढ़ें

    Kantara VarahaRoopam Row: कांतारा फिल्म रिलीज हो गई है।
    Kantara VarahaRoopam Row: कांतारा फिल्म रिलीज हो गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kantara VarahaRoopam Row: कांतारा फिल्म के गाने वराहरूपम को लेकर काफी विवाद हुआ था। हाई कोर्ट में दावा कर यह कहा गया कि यह गाना कॉपी किया गया है और कांतारा के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। अब फेसबुक पर गुरुवार को गाने के ओरिजिनल मेकर्स ने एक नया अपडेट दिया है।

    प्राइम वीडियो ने कांतारा के गाने को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर से हटा दिया है

    थैक्कुदम ब्रिज ने बताया कि प्राइम वीडियो ने कांतारा के गाने को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर से हटा दिया है। कांतारा फिल्म बुधवार को ओटीटी पर रिलीज हुई है। गाने की तस्वीरें शेयर करते हुए थैक्कुदम ब्रिज ने कई लोगों का आभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है, 'अमेजन प्राइम ने नवरसम गाने का चुराया हुआ वर्जन वराहरूपम को कांतारा से हटा दिया है। हम हमारे वकील सतीश मूर्ति और लोगों का समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं। हम संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त करते हैं। इसके अलावा हम प्रशंसकों और मीडिया का भी आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने अधिकारों की लड़ाई में हमारा साथ दिया।'

    यह भी पढ़ें: Most Popular Female Actress: समांथा रुथ प्रभु ने मारी बाजी, आलिया, दीपिका, कटरीना को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट

    थैक्कुदम ब्रिज ने दावा किया था कि वराहरूपम गाना उनके गाने नवरसम की कॉपी है

    इसके पहले हाईकोर्ट में थैक्कुदम ब्रिज ने अक्टूबर में दावा किया था कि वराहरूपम गाना उनके गाने की कॉपी है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कंतारा के मेकर्स पर आरोप लगाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, 'हम हमारे श्रोताओं को बताना चाहते हैं कि कांतारा से किसी भी प्रकार से नहीं जुड़े हैं। हमारे नवरसम और वराहरूपम में बहुत समानता है, यहां पर कॉपीराइट के नियमों का उल्लंघन किया गया है।' वहीं इसमें आगे कहा गया है, 'प्रेरणा और कॉपी में अंतर होता है। इसी के चलते हम इस पर कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं।'

    यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal पत्नी कटरीना कैफ को करना चाहते हैं कोरियोग्राफ, बताया टैलेंटेड लड़की

    कांतारा फिल्म से वराहरूपम गाने को हटा दिया गया है

    अब कांतारा फिल्म से वराहरूपम गाने को हटा दिया गया है। यह फिल्म हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। कांतारा का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। यह फिल्म वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार कर चुकी है। वहीं यह कर्नाटक में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है।

    खबरें और भी