Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 में कैमियो करते नजर आएंगे Fawad Khan? प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 03:42 PM (IST)

    फेमस हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया के तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में आपको कार्तिक आर्यन तृप्ति डिमरी और विद्या बालन दिखाई देंगे। ख ...और पढ़ें

    फवाद खान भूल भुलैया 3 में करेंगे कैमियो
    फवाद खान भूल भुलैया 3 में करेंगे कैमियो

    HighLights

    1. ओरछा में चल रही है फिल्म की शूटिंग
    2. लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी तृप्ति डिमरी
    3. फवाद खान के कैमियो की आ रही खबर

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अनीस बाज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया ने पहले ही काफी ज्यादा बज क्रिएट कर रखा है। इस फिल्म में आपको कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी नजर आएंगे। इस बीच इस फिल्म को लेकर एक और इंटरेस्टिंग खबर आ रही है।

    फवाद खान करेंगे कैमियो?

    खबर है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' में फवाद खान का कैमियो हो सकता है। पाकिस्तानी हार्टथ्रोब फवाद खान की फीमेल फैन फॉलोविंग लिस्ट वैसे ही काफी लंबी है। ऐसे में अगर ऐसा होता है तो उनके इंडियन फैंस के लिए ये वाकई बहुत अच्छी खबर है। अभी कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि फवाद खान बहुत जल्द वाणी कपूर के साथ एक फिल्म करने वाले हैं।

    हालांकि इस बात की पुष्टि के लिए जब प्रोड्यूसर भूषण कुमार से पूछा गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। भूषण कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि ये खबर बिल्कुल गलत है। ऐसा कुछ भी नहीं है।

    यह भी पढ़ें: 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग छोड़ ठेले पर चाट खाने पहुंचे Kartik Aaryan, सोशल मीडिया पर शेयर की मजेदार तस्वीरें

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    कार्तिक ने शुरू की शूटिंग

    बता दें कि कार्तिक आर्यन ने ओरछा में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर पहले ही सोशल मीडिया पर वहां के कई सारे अपडेट शेयर कर रहे हैं। कार्तिक ने चाट खाते हुए कई सारी तस्वीरें पोस्ट की थीं। वहीं इस बीच कुछ फैंस उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाते भी नजर आए।

    खबरें और भी

    कार्तिक और तृप्ति के अलावा इस फिल्म के पार्ट थ्री में विद्या बालन की भी वापसी होगी। विद्या इस फिल्म के पहले पार्ट में नजर आई थीं। ये फिल्म साल 2007 में आई थी।

    फिलहाल कार्तिक आर्यन अपनी हालिया रिलीज फिल्म चंदू चैंपियन की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा वो कैप्टन इंडिया में नजर आएंगे जिसे हंसल मेहता डायरेक्ट करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Chandu Champion के बाद 'भूल भुलैया 3' मोड में लौटे Kartik Aaryan, तृप्ति डिमरी संग इस शहर में कर रहे शूटिंग!