यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक्स वाइफ और बेटी की शिकायत पर गिरफ्तार हुए Bala, एक्टर पर लगा शारीरिक उत्पीड़न का आरोप
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस सिनेमाई जगत के नामी एक्टर बाला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ उनकी बेटी ने ...और पढ़ें

HighLights
- पूर्व पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार हुए एक्टर बाला
- बेटी ने लगाए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप
- बाला ने बताया इसे अपनी जिदंगी का दर्दनाक अनुभव
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में जब से हेमा कमेटी रिपोर्ट के तहत आरोपों का खुलासा हुआ है, तब से कई नामी सितारों की पोल खुल गई है। इस इंडस्ट्री के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन पर एक्ट्रेस के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है। अब इसी सिनेमा के नामी एक्टर बाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार हुए बाला
बाला को उनकी एक्स वाइफ की शिकायत के आधार पर कदवंतरा पुलिस ने सोमवार, 14 अक्टूबर को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ बेटी अवंतिका को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर एक्टर के खिलाफ उनकी बेटी ने यह आरोप लगाया, जिसके बाद उन्हें जुविनाइल जस्टिस (Care and Protection of Children) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उनके मैनेजर राजेश और एक अन्य अनंतकृष्णन को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

गैर जमानती धारा के तहत किया गया गिरफ्तार
एक्टर के खिलाफ नारीत्व का अपमान करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन पर जेजे एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। बाला को गैर जमानती धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर उनके खिलाफ आरोप लगाया था कि वह उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
बाला ने अपनी सफाई में कही ये बात
बेटी के आरोप पर बाला ने फेसबुक लाइव पर जवाबी कार्रवाई की थी। उन्होंने खुद पर लगे आरोप को निराधार बताएंगे। उन्होने अपनी बेटी को उन्हें पिता के रूप में स्वीकार करने के लिए धन्यवाद किया। लेकिन उन सभी दावों से इनकार किया कि उन्होंने बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। बाला ने कहा, ''यह मेरी लाइफ का सबसे दर्दनाक अनुभव था लेकिन मैं आपसे बहस नहीं करूंगा। एक पिता जो अपनी बेटी से बहस करता है वह पुरुष नहीं है।''
खबरें और भी

पूर्व पत्नी ने लगाए थे ये आरोप
बता दें कि बाला और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सुरेश के बीच पिछले कुछ महीनों से अनबन की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। अमृता ने आरोप लगाया था कि बाला ने उनसे अपनी शादी को लेकर झूठ बोला। साथ ही घरेलू दुर्व्यवहार के बारे में खुलासे किए थे।
बाला के खिलाफ चीजें तब और खराब हो गईं, जब उनकी बेटी ने उन पर मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। अवंतिका ने यह भी कहा कि वह बचपन से इस क्रूर व्यवहार को झेल रही हैं।