Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप के बाद Stree 2 के कोरियोग्राफर का National Awards रद, समारोह के लिए ली थी जमानत

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 03:12 PM (IST)

    Stree 2 के कोरियोग्राफर जानी मास्टर (Jani Master) पर एक 21 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद कोरियोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गय ...और पढ़ें

    स्त्री 2 फेम जानी मास्टर का नेशनल अवॉर्ड हुआ रद्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    स्त्री 2 फेम जानी मास्टर का नेशनल अवॉर्ड हुआ रद्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार जानी मास्टर
    2. 4 जान के लिए जानी मास्टर को मिली थी जमानत
    3. केस के बीच रद्द हुआ जानी मास्टर का नेशनल अवॉर्ड

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के जाने-माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर (Jani Master) पिछले कुछ दिनों से यौन उत्पीड़न मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले महीने कोरियोग्राफर पर एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और पोक्सो एक्ट के तहत 19 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

    जानी मास्टर तभी से न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें नेशनल अवॉर्ड (National Award) से भी सम्मानित किया जाना था, जिसके लिए स्त्री 2 फेम कोरियोग्राफर ने अंतरिम जमानत की याचिका दायर की थी और उन्हें 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के लिए जमानत भी मिल गई थी लेकिन अब उनका नेशनल अवॉर्ड ही रद्द कर दिया गया है। नेशनल अवॉर्ड नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाला है।

    रद्द हुआ जानी मास्टर का नेशनल अवॉर्ड

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रकोष्ठ ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए उन्हें और अन्य को भेजे गए निमंत्रण आरोपों के सार्वजनिक होने से पहले जारी किए गए थे। फिल्म समारोह निदेशालय की उप निदेशक इंद्राणी बोस ने कहा, "आरोप की गंभीरता और मामले के न्यायालय में विचाराधीन होने के मद्देनजर सक्षम प्राधिकारी ने फिल्म थिरुचित्रम्बलम (Thiruchitramblam) के लिए शेख जानी बाशा (जानी मास्टर के नाम से मशहूर) को साल 2022 के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अगले आदेश तक निलंबित करने का निर्णय लिया है।"

    यह भी पढ़ें- जेल में बंद Jani Master का सपोर्ट करना बीवी को पड़ा भारी, सबूत मांगने पर कानूनी पचड़े में फंस सकती हैं Ayesha!

    Jani Master

    Jani Master with Salman Khan- Instagram

    जानी मास्टर पर एक 21 साल की लड़की ने आरोप लगाया था कि जब वह 16 साल की थीं, तब उनके साथ कोरियोग्राफर ने यौन उत्पीड़न किया था। आरोप में कहा था कि वह पिछले 6 साल से उनका शोषण कर रहे थे। आरोप लगाने वाली लड़की उनकी सहायक कोरियोग्राफर है। इस आरोप के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हाल ही में, उन्हें 4 दिन के लिए जमानत मिली थी और वादा किया था कि वह 11 अक्टूबर को सरेंडर कर देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Aaj Ki Raat गाने के कोरियोग्राफर को हुई 14 दिन की जेल, सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में बढ़ीं मुश्किलें