Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जेल में बंद Jani Master का सपोर्ट करना बीवी को पड़ा भारी, सबूत मांगने पर कानूनी पचड़े में फंस सकती हैं Ayesha!

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 01:00 PM (IST)

    Stree 2 में आज की रात गाने को कोरियोग्राफ करने वाले दिग्गज कोरियोग्राफर जानी मास्टर (Jani Master Case) मुश्किल में फंस गए हैं। हाल ही में उनके खिलाफ प ...और पढ़ें

    पति जानी मास्टर का सपोर्ट करने पर फंसी पत्नी आयशा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पति जानी मास्टर का सपोर्ट करने पर फंसी पत्नी आयशा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 19 सितंबर को गिरफ्तार हुए थे जानी मास्टर
    2. जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
    3. पोक्सो एक्ट के तहत बुरा फंसे जानी मास्टर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर (Jani Master) साउथ और बॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने कोरियोग्राफर हैं। इन दिनों वह अपने डांसिंग स्टाइल नहीं, बल्कि एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। 20 सितंबर को उन्हें पोक्सो एक्ट के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    दरअसल, कुछ दिन पहले हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जानी मास्टर के खिलाफ अपनी सहयोगी के साथ यौन उत्पीड़न करने का केस दर्ज हुआ। 21 साल की पीड़िता ने जानी मास्टर पर 6 साल तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि, जब कोरियोग्राफर ने उन्हें हैरेस किया, तब वह 16 साल की थीं। इसी कारण पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ और 19 सितंबर को उन्हें गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया।

    आयशा ने पति जानी मास्टर का किया सपोर्ट

    20 सितंबर को जानी मास्टर के खिलाफ दर्ज केस पर सुनवाई हुई और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोरियोग्राफर की पत्नी आयशा (Jani Master Wife Ayesha) ने अपने पति का बचाव करते हुए सारे आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने पीड़िता से सबूत भी मांगा। उन्होंने कहा कि अगर वह उन्हें सबूत दिखाएंगी तो वह अपने पति को छोड़ देंगी। टीवी9 न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में आयशा ने कहा-

    यह आरोप कि महिला का 16 साल की उम्र में शोषण किया गया था, बकवास है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अगर लड़की सबूत दिखा सकती है, तो मैं मास्टर को छोड़ दूंगी।

    यह भी पढ़ें- Aaj Ki Raat गाने के कोरियोग्राफर को हुई 14 दिन की जेल, सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में बढ़ीं मुश्किलें

    खबरें और भी

    मुश्किल में फंसी जानी मास्टर की पत्नी

    इस बयान के बाद स्त्री 2 फेम जानी मास्टर की पत्नी मुश्किल में आ गई हैं। तेलुगु 360 के मुताबिक, पीड़िता और महिला कोरियोग्राफर जानी मास्टर की पत्नी आयशा और अन्य के खिलाफ उनके घर पर हमला करने का केस दर्ज कराने जा रही हैं। आरोपों में यह भी कहा गया है कि आयशा जानी मास्टर के यौन उत्पीड़न के बारे में जानती हैं। पुलिस ने आयशा को जांच के लिए नरसिंगी पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा है।

    यह भी पढ़ें- Stree 2 के कोरियोग्राफर पर 21 साल की लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़ित बोलीं- मेरे साथ कई बार की गंदी हरकत