Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Filmfare Awards South 2022 में छाई 'पुष्पा: द राइज', अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर तो श्रीवल्ली बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 08:38 AM (IST)

    Filmfare Awards South 2022 साउथ सिनेमा का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड शो 67वां पार्ले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में पुष्पा द राइज पूरी तरह से छाई रही। अल्लू अर्ज ...और पढ़ें

    Filmfare Awards South 2022, Allu Arjun best actor, rashmika mandanna best actress
    Filmfare Awards South 2022, Allu Arjun best actor, rashmika mandanna best actress

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Filmfare Awards South 2022: साउथ सिनेमा का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड शो 67वां पार्ले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 9 अक्टूबर रविवार को बेंगलुरु में हुआ। इस अवॉर्ड शो में  तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्म उद्योगों के बेहतरीन कलाकारों को साल 2020 और 2021 में बीच उनके आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया।

    पुष्पा बनी अव्वल

    इस अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पुष्पा: द राइज के लिए अल्लू अर्जुन ने अपने नाम किया। इसी फिल्म के लिए डायरेक्टर सुकुमार को भी बेस्ट डायरेक्शन के लिए सम्मानित किया गया। देवी श्री प्रसाद को भी इस फिल्म के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का पुरस्कार मिला।

    पूजा हेगड़े बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

    तो वहीं तेजा सज्जा को बेस्ट प्रॉमिसिंग न्यू कमर का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही पूजा हेगड़े को फिल्म मोस्ट एलिजिबल बैचलर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। फिल्म रॉबर्ड के डायरेक्शन के लिए तरुण सुधीर ने भी अवॉर्ड जीता।

    कमल हासन बनें पैन इंडिया स्टार

    एक्टर श्रीकांत को निगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही साई पल्लवी को इस साल का बेस्ट एंटरटेनर अवार्ड दिया गया। उन्हें फिल्म लव स्टोरी और श्याम सिंह राय के लिए यह सम्मान मिला।  पुष्पा की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स के अवार्ड से नवाजा गया। कमल हासन को ओरिजिनल पैन इंडिया स्टार का अवॉर्ड मिला

    यहां देख सकते हैं अवॉर्ड शो

    9 अक्टूबर को पहली बार बेंगलुरु इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर में ग्रैंड नाइट का आयोजन किया गया। जिन्होंने यह फंक्शन लाइफ मिस कर दिया वो इसे फिल्मफेयर के फेसबुक पेज और ज़ी कन्नड़ पर 16 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे और जी तमिल पर 16 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा इसे आप 23 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे जी केरलम और जी तेलुगु पर भी देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Nayanthara-Vignesh Twin Baby: शादी के 4 महीने बाद ही मां बनीं नयनतारा, घर में गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी

    Rekha Birthday: जब पर्दे पर रेखा-अमिताभ को रोमांस करते देख रो पड़ीं थीं जया बच्चन, यहां पढ़ें पूरा किस्सा