यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rekha Birthday: जब पर्दे पर रेखा-अमिताभ को रोमांस करते देख रो पड़ीं थीं जया बच्चन, यहां पढ़ें पूरा किस्सा
Happy Birthday Rekha रेखा को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने अमिताभ बच्चन से बात करने की कोशिश की। लेकिन बिग बी ने इस पर साफ तौर पर कुछ भी कहने से इ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन।Happy Birthday Rekha: हिन्दी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा 10 अक्टूबर को अपना 68वां बर्थडे मना रही है। एक दौर था जब हर फिल्म मेकर की पहली पसंद रेखा थीं। उनके इतने लंबे करियर में सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा रही वो थी अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी। पर्दे की यह हिट जोड़ी लोगों के दिल के काफी करीब थी। इतना ही नहीं, आज भी इनके अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं।
इश्क के थे चर्चे
रेखा का जब नाम जुड़ना शुरू हुआ तो तब अमिताभ बच्चन तीन साल से शादी शुदा थे। रेखा-अमिताभ ने अपने रिश्ते पर कभी बात नहीं की लेकिन दबी जुबान में लोग हमेशा ही इनके इश्क के चर्चे करते थे। उड़ती-उड़ती खबर जया के कानों में भी पहुंचीं। इन दोनों की तरह ही जया बच्चन ने भी कभी खुलकर इस पर रिएक्ट नहीं किया।
अफेयर ने बटोरी सुर्खियां
ऑनस्क्रीन रोमांस से तालियां बटोरने वाला या जोड़ा गॉसिप मैगजीन की हेडलाइन बन रहा था। यूं तो जया बच्चन ने किसी भी इंटरव्यू में कभी खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उस वक्त रेखा के साथ उनकी नाराजगी सार्वजनिक मंचों पर उनके व्यवहार से जाहिर होती रही।
जया के निकले आंसू
मीडिया रिपोट्स के अनुसार एक किस्सा ऐसा भी है जब फिल्म में अमिताभ और रेखा को ऑनस्क्रीन रोमांस करता हुआ देखकर, जया बच्चन का दिल भर आया था और उनकी आंखों से आंसू झलक पड़े थे। यह घटना फिल्म मुकद्दर का सिकंदर के दौरान की है। फिल्म में अमिताभ और रेखा लीड रोल में थे।
खबरें और भी
रेखा ने किया था खुलासा
मुकद्दर का सिकंदर के रिलीज होने से पहले पूरा बच्चन परिवार फिल्म का ट्रायल शो देखने के लिए पहुंचा। इस दौरान जब फिल्म में अमिताभ और रेखा के रोमांटिक सीन शुरू हुए तो जया की आंखों में आंसू आ गए। पीछे की पंक्ति में बैठे अमिताभ ने इसे देख लिया। इस बात का खुलासा खुद रेखा ने एक इंटरव्यू में किया था।