Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Filmfare OTT Awards 2022: रॉकेट ब्वॉयज को 15 श्रेणियों में नॉमिनेशंस, बेस्ट फिल्म के लिए भिड़ेंगी दसवीं और थार

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Mon, 19 Dec 2022 06:05 PM (IST)

    Filmfare OTT Awards Nominations 2022 इस साल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग तरह के शो सीरीज और फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से कई ...और पढ़ें

    Danube Properties Filmfare OTT Awards Nominations 2022
    Danube Properties Filmfare OTT Awards Nominations 2022

    नई दिल्ली, जेएनएन। Danube Properties Filmfare OTT Awards Nominations 2022: ओटीटी की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स का आगाज हो चुका है। अवॉर्ड की अलग-अलग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किए गए वेब शो और सीरीज के नाम सामने आ चुके हैं। यह अवॉर्ड शो मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 2022 के बेस्ट परफॉर्मेंस और परफॉर्मर्स को सम्मानित किया जाएगा। अलग-अलग कैटेगरी के शो और सीरीज को नॉमिनेट किया गया है। इसमें सोनी लाइव पर दिखाई गई 'रॉकेट ब्वॉयज' के नाम सबसे ज्यादा 15 नॉमिनेशन हैं।

    शो और सीरीज के नॉमिनेशन के अलावा इस साल ओटीटी पर डेब्यू करने वाले एक्टर्स की परफॉर्मेंस को भी परखा जाएगा। इस साल अजय देवगन और रवीना टंडन जैसे बॉलीवुड सितारों ने ओटीटी पर डेब्यू किया। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद डिजिटल स्पेस की दुनिया में इनका काम दर्शकों को कितना पसंद आया, इसका अंदाजा अवॉर्ड नाइट में लगेगा। फिलहाल कई बॉलीवुड सितारों के शो और फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है।

    नॉमिनेशन कैटेगरी में आए ये सितारे

    फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, सुष्मिता सेन सहित कई अभिनेत्रियों का कॉम्पिटीशन नए जेनरेशन की एक्ट्रेस के साथ है। फिल्मी पर्दे से लंबे समय से दूरी बनाना वाले बॉबी देओल भी इस बार नॉमिनेट किए गए हैं। उन्हें 'आश्रम सीजन 3' सीरीज के लिए बेस्ट मेल एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा 2022 में बॉलीवुड की डूबती नैया को पार लगाने में कामयाब रहे कार्तिक आर्यन भी अवॉर्ड को पाने वाले विनर हो सकते हैं। उन्हें 'वेब ओरिजनल फिल्म' कैटेगरी में फिल्म धमाका के लिए बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है।

    फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड नॉमिनेशन्स

    बेस्ट एक्टर, सीरीज (मेल)

    - बॉबी देओल (आश्रम 3)

    - इशवाक सिंह (रॉकेट ब्वॉयज)

    - जिम सारभ (रॉकेट ब्वॉयज)

    - मोहित रैना (मुंबई डायरीज 26/11)

    - पवन मल्होत्रा (तब्बर)

    - वरुण मित्रा (गिल्टी माइन्ड्स)

    - विनित कुमार सिंह (रंगबाज डर की राजनीति)

    बेस्ट डायरेक्टर सीरीज

    - अभय पन्नू (रॉकेज ब्वॉयज)

    - अजीतपाल सिंह (तब्बर)

    - आशीष शुक्ला (अनदेखी सीजन 2)

    - निखिल आडवाणी और निखिल गोंजाल्वे (मुंबई डायरीज 26/11)

    - शेफाली भूषण (गिल्टी माइन्ड्स)

    - प्रकाश झा (आश्रम सीजन 3)

    - विनय वयकुल (आर्यनक)

    बेस्ट सीरीज-

    - आश्रम सीजन 3

    - आर्यनक

    - गिल्टी माइन्ड्स

    - मुंबई डायरीज 26/11

    - तब्बर

    - रॉकेट ब्वॉयज

    बेस्ट एक्टर, सीरीज (फीमेल) ड्रामा

    - अम्रुता सुभाष (सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड)

    - माधुरी दीक्षित (द फेम गेम)

    - रवीना टंडन (आर्यनक)

    - साक्षी तंवर (माई)

    - श्रिया पिलगांवकर (गिल्टी माइन्ड्स)

    - सुष्मिता सेन (आर्या सीजन 2)

    बेस्ट एक्टर, सीरीज (मेल) कॉमेडी

    - भुवन बाम (ढिंढोरा)

    - ध्रुव सहगल (लिटिल थिंग्स सीजन 4)

    - जमील खान (गुल्लक सीजन 3)

    - जितेंद्र कुमार (कोटा फैक्ट्री सीजन 2)

    - जितेंद्र कुमार (पंचायत सीजन 2)

    - आर माधवन (डीकपल्ड)

    बेस्ट फिल्म, वेब ओरिजनल

    - ए थर्सडे

    - दसवीं

    - कौन प्रवीण ताम्बे

    - थार

    - लूप लपेटा

    - मीनाक्षी सुंद्रेश्वर

    बेस्ट एक्टर, सीरीज (फीमेल) कॉमेडी

    - अनुष्का कौशिक (घरवापसी)

    - गीतांजली कुलकर्णी (गुल्लक सीजन 3)

    - मसाबा गुप्ता (मसाबा मसाबा सीजन 2)

    - मिथिला पालकर (लिटिल थिंग्स सीजन 4)

    - सुप्रिया पाठक (होमशांति)

    - सुरवीन चावला (डीकपल्ड)

    यह भी पढ़ें: Pathaan: शाह रुख खान ने 'पठान' बनने के लिए साफ किए बर्तन, अजीबोगरीब था फिल्म के लिए अपनाया फिटनेस रूटीन

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: शांतनु महेश्वरी से लेकर पारथ समथान तक, इस साल टीवी के इन कलाकारों ने शुरू किया ओटीटी करियर

    खबरें और भी