Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan: शाह रुख खान ने 'पठान' बनने के लिए साफ किए बर्तन, अजीबोगरीब था फिल्म के लिए अपनाया फिटनेस रूटीन

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Mon, 19 Dec 2022 04:09 PM (IST)

    बेशर्म रंग का विरोध लोगों के बीच कम हो या न हो लेकिन शाह रुख खान और पूरी टीम फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित है। इस मूवी के लिए स्टार्स को अपने ऊपर का ...और पढ़ें

    File Photo of Shah Rukh Khan from Pathaan
    File Photo of Shah Rukh Khan from Pathaan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Controversy: शाह रुख खान इन दिनों फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सात राज्यों में विरोध झेल रही 'पठान' की मुश्किलें न खत्म होने का नाम ले रहीं हैं, न खत्म होने का। लेकिन सारी निगेटिविटी से खुद को दूर रखते हुए शाह रुख खान ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने के लिए पूरी जी जान लगा दी है। फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) फाइनल में उन्होंने फिल्म 'पठान' का प्रमोशन किया। फैंस भी उन्हें देख गदगद हो उठे। लेकिन जितनी आसानी से फिल्म का विरोध किया जा रहा है, शाह रुख के लिए उतना आसान नहीं था 'पठान' बनना। इसके लिए जिम के अलावा भी उन्हें ढेर सारी मेहनत करनी पड़ी।

    अब तक क्यों थे फिल्मी पर्दे से दूर?

    शाह रुख चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। एक लंबे अंतराल के बाद उकी कोई फिल्म आने वाली है और उस पर भी रिलीज के पहले ही वह विरोध का शिकार हो गई। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शाह रुख ने इतने लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने एक साल का गैप लेन का सोचा था। उन्हें लगा कि इतने टाइम में वह फिजिकली फिट हो जाएंगे। एक फिल्म आई थी 'जीरो।' बतौर शाह रुख उन्होंने इस मूवी के लिए जी जान से मेहनत की थी। लेकिन यह फिल्म नहीं चली। इसलिए उन्होंने दिल की सुनने की बजाय वो करना पसंद किया, जो लोगों को पसंद हो, जिसमें लोग उन्हें देखना पसंद करते हों। लेकिन वह कुछ अलग होना चाहिए। इसलिए शाह रुख ने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया।

    'पठान' के लिए इस तरह बनाई फिटनेस

    'पठान' के लिए शाह रुख का पठान बनना इतना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें जमकर मेहनत करनी पड़ी। किंग खान ने बताया कि क्योंकि वह फ्री थे, इसलिए अधिकतर वक्त जिम में देते थे। इसके बाद जो टाइम मिलता उसमें कपड़े धोना, किचन का काम करना वगैरह सभी घर के काम शामिल होते थे। घर के काम करते-करते ही वह फिट हुए।

    'पठान' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। यह मूवी 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। इस मूवी का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज किया गया है। गाने के सोशल मीडिया पर आते ही इसमें दिखाए गए सीन और भगवा मोनोकिनी में दीपिका के शाह रुख के साथ रोमांस पर आपत्ति जताई जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Besharam Rang: Pathaan को मिला सबा आजाद का साथ, सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले को दिया मुंह तोड़ जवाब

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: शांतनु महेश्वरी से लेकर पारथ समथान तक, इस साल टीवी के इन कलाकारों ने शुरू किया ओटीटी करियर