Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sumo Didi: मोटापे को अपनी ताकत बनाकर जीत ली दुनिया, पर्दे पर आएगी देश की पहली सूमो पहलवान हेतल दवे की कहानी

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 03:20 PM (GMT+05:30)

    Sumo Didi Movie Premiere in Japan क्रिकेट वर्ल्ड कप के बीच एक ऐसी स्पोर्ट फिल्म सामने आयी है जिसकी चर्चा देश में बहुत ज्यादा नहीं होती। सूमो दीदी भारत ...और पढ़ें

    सूमो दीदी जापान में प्रदर्शित की जाएगी। फोटो- जियो स्टूडियोज
    सूमो दीदी जापान में प्रदर्शित की जाएगी। फोटो- जियो स्टूडियोज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में स्पोर्ट्स पर आधारित तमाम फिल्में आयी हैं, जिनमें क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी शामिल हैं, लेकिन अब एक ऐसे स्पोर्ट की कहानी बड़े पर्दे पर आ रही है, जो देश में ज्यादा प्रचलित नहीं है। यह खेल है सूमो रेस्लिंग और फिल्म का शीर्षक है- सूमो दीदी (Sumo Didi), जो देश की पहली सूमो रेस्लर हेतल दवे (Hetal Dave) की कहानी है। 

    सूमो दीदी का प्रीमियर 27 अक्टूबर को 36वें टोक्यो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। इसका निर्देशन जयंत रोहतगी ने किया है, जबकि निर्माण फ्रेश लाइम फिल्म्स और एमए प्लस टीएच के साथ जियो स्टूडियोज ने किया है। फिल्म का प्रीमियर एशियन फ्यूचर सेक्शन में किया जाएगा। फेस्टिवल 23 अक्टूबर से एक नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor Video- श्रद्धा कपूर ने किया नई Lamborghini का पूजन, लग्जरी कार की कीमत उड़ा देगी होश

    क्या है सूमो दीदी की कहानी?

    सूमो दीदी एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार की लड़की के दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति की कहानी है, जिसने कठिन परिश्रम से अपने मोटापे को अपनी ताकत में बदलते हुए फैट शेमिंग को चुनौती दी थी। उन्होंने महिला सूमो कुश्ती के खेल में वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। हेतल दवे के स्ट्रगल से लेकर उनकी उपलब्धियों को इस बायोपिक फिल्म में काफी करीब से दिखाया जाएगा।

    फिल्म में टाइटल रोल श्रियम भगनानी निभा रही हैं, जबकि चैतन्य शर्मा भी अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई, कोलकाता और जापान में की गयी है। सूमो जापान में कुश्ती को कहा जाता है, जिसमें पहलवान गोलाकार रिंग में एक-दूसरे को चुनौती देते हैं। फिल्म को लेकर निर्देशक जयंत रोहतगी ने कहा-

    खबरें और भी

    सूमो दीदी निराशा की गहराइयों में उम्मीदों की सच्ची कहानी है और मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर के दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। इसे सेलिब्रेट करने का बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि हम अपनी फिल्म का प्रदर्शन जापान में कर रहे हैं, जो सूमो कुश्ती का जन्मस्थान है।

    कौन हैं हेतल दवे?

    हेतल दवे भारत की पहली और इकलौती महिला सूमो रेस्लर हैं। उन्होने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में विदेशी पहलवानों को धूल चटाई है। साल 2008 में हेतल दवे ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Limca Book of Records) में अपनी जगह बनाई थी। हेतल ने पोलैंड, फिनलैंड और ताइवान जैसे देशों में हुए टूर्नामेंट्स में भारत को रिप्रेजेंट भी किया है। साल 2009 के वर्ल्ड खेलों में मिडिल वेट कैटेगरी में वो पांचवे नंबर पर रही थीं।

    यह भी पढ़ें: 33 साल बाद मचेगा धमाल, 'थलाइवा 170' में दिखेगा अमिताभ बच्चन-रजनीकांत का जलवा, सोशल मीडिया पर छायी ये फोटो