Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nepal Plane Crash में लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 08:50 PM (IST)

    Nira Chhantyal Death Nepal Plane Crash नेपाल की यति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा की ओर जा रहा था जो क्रैश हो गया। इस हादसे में नेपाल की जानी-मा ...और पढ़ें

    Singer Nira Chhantyal Dies, Nepal, Plane Crash
    Singer Nira Chhantyal Dies, Nepal, Plane Crash

     नई दिल्ली, जेएनएन। Nira Chhantyal Death Nepal Plane Crash: रविवार को नेपाल में बड़ी दुर्घटना हुई, जिससे सभी हैरान रह गए। रविवार की सुबह प्लेन क्रैश हुआ, जिसमे लगभग 69 लोग मरे। नेपाल की यति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा की ओर जा रहा था। कहा जा रहा है कि पोखरा एयरपोर्ट पहुंचने से 10 सेकंड पहले ये विमान हादसा हुआ। विमान, पोखरा घाटी से सेती नदी की खाई में जा गिरा। खबरों के मुताबिक इस दुर्घटना में अभी तक 69 शवों को बरामद किया जा चुका है। इन्हीं में से एक शव नेपाल की जानी-मानी लोक गायिका नीरा छन्त्याल का भी मिला।

    सिंगर नीरा छन्त्याल का निधन

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर नीरा छन्त्याल पोखरा में होने वाले एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। ऐसे में प्लेन क्रैश में नीरा छन्त्याल का भी निधन हो गया। नीरा के गानों को नेपाल के सभी लोग काफी पसंद करते थे। उन्होंने पिरतीको डोरी संग कई बढ़िया नेपाली गानों को गाया था। नीरा सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती थी, लेकिन जब भी वह कहीं परफॉर्म करतीं तो अपने गाने का वीडियो जरूर शेयर किया करती थीं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

    यति एयरलाइंस के विमान ATR-72 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा विमान एक तरफ झुका हुआ है। इसके बाद इसे नदी में गिरते हुए देखा जाता है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक के बाद साजिद खान भी हुए शो से बाहर, फूट-फूट कर रोई सुम्बुल और निमृत

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के सामने बैठा यह बच्चा आज है फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार, पहली ही फिल्म से लूट ली थी महफिल

    खबरें और भी