Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भूतपूर्व रॉ चीफ विक्रम सूद ने बजरंगी भाईजान और पठान पर साधा निशाना, ISI एजेंट से लव स्टोरी पर भी की बात

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 06:06 PM (IST)

    RAW Chief On Pathaan Bajrangi Bhaijaan गौरतलब है कि बॉलीवुड में कई स्पाई फिल्में रिलीज होने वाली है। इनमें सलमान खान की टाइगर 3 शाह रुख खान की जवान शा ...और पढ़ें

    R&AW Chief On Pathaan and Bajrangi Bhaijaan
    R&AW Chief On Pathaan and Bajrangi Bhaijaan

    नई दिल्ली, जेएनएन। R&AW Chief On Pathaan Bajrangi Bhaijaan: भूतपूर्व रॉ के प्रमुख विक्रम सूद ने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान और पठान का मजाक उड़ाया है। इसके अलावा, उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें 'एक था टाइगर' फिल्म पसंद आई थी। पठान फिल्म को रिलीज हुए महीने हो गए हैं। यह 2023 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। 

    भूतपूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने पठान पर क्या कहा है?

    अब भारत के भूतपूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह पठान देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे। उन्होंने बॉलीवुड की स्पाई मूवी पर बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि ये फिल्में रियलिस्टिक और मजेदार होनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर पसंद आई थी। उन्होंने स्पाई फिल्में कैसे बनाई जानी चाहिए, इसका भी उदाहरण दिया।

    पठान फिल्म में शाह रुख खान की क्या भूमिका है?

    पठान फिल्म में शाह रुख खान ने रॉ एजेंट की भूमिका में है। वहीं, दीपिका पादुकोण आईएसआई एजेंट की भूमिका में है। जॉन अब्राहम एक ऐसे एजेंट की भूमिका निभाते हैं, जो देश से गद्दारी करता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी दुनिया में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया है। अब रनवीर शो को दिए इंटरव्यू में विक्रम सूद ने इन सभी फिल्मों पर बात की है। उन्होंने कहा,

    "हमें स्पाई फिल्में बनाने की कला अभी तक आई ही नहीं है। वह अच्छा कर सकते हैं। यह फिल्में रियलिस्टिक नहीं है।"

    जब उनसे कहा गया कि 'रियलिस्टिक' को और डिफाइन करें। पठान पर बात करते हुए वे कहते हैं,

    "आप जेम्स बांड से प्रेरित फिल्में बना रहे हो जो कि सही नहीं है। आपके पास ऐसी कहानी है कि एक आईएसआई की लड़की है और एक रॉ का आदमी है, जो एक-दूसरे के साथ खुशी से रह रहे हैं। मैंने पठान नहीं देखी है। पठान देखूंगा भी नहीं, क्योंकि यह वास्तविकता का सही चित्रण नहीं करती। मैं क्यों अपना समय बर्बाद करूंगा।"

    विक्रम सूद ने सलमान खान की बजरंगी भाईजान पर क्या कहा है?

    विक्रम सूद ने 'एक था टाइगर' की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2012 में आई सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म एक था टाइगर देखी थी। उन्होंने कहा, "मैंने यह फिल्म देखकर एन्जॉय किया था और मुझे काफी हंसी भी आई।" उन्होंने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान पर भी बात की। वह कहते हैं,

    "सलमान खान एक टनल के अंदर से पाकिस्तान जाता है और वहां जाकर बच्ची को घर पहुंचाता है जो कि भारत में छूट गई थी। ठीक है यार लेकिन बहुत ज्यादा दिखा दिया। आप मनोरंजन करिए लेकिन उसे मजेदार और रियलिस्टिक बनाइए।"

    टॉम हैंक्स की फिल्म ब्रिजेस ऑफ स्पाइस क्यों देखनी चाहिए?

    जब उनसे पूछा गया कि वह किस प्रकार की स्पाई फिल्मों का समर्थन करते हैं। इस पर उन्होंने कहा 2015 में टॉम हैंक्स की आई फिल्म ब्रिजेस ऑफ स्पाइस देखनी चाहिए। उन्होंने इसे रियल मूवी भी करार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी प्रकार स्पाई फिल्में बनाई जाती है। इसमें एक्चुअल फैक्ट से डील किया गया है। इसमें दिखाया गया कि आपको अकेले रहना पड़ता है और अकेले ही सब कुछ करना पड़ता है।

    खबरें और भी

    Former head of RAW taking about spy movies
    by u/Fun_Peace_836 in BollyBlindsNGossip