Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Aaryan का हमशक्ल पहुंचा करोड़पति बनने, KBC 14 में एक्टर की कार्बन कॉपी देख चौके अमिताभ बच्चन

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 22 Nov 2022 09:09 AM (IST)

    Kartik Aaryan Lookalike Enters In Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati 14 अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के हालिया एपिसोड में एक ...और पढ़ें

    Kartik Aaryan Lookalike Enters In Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati 14, Instagram
    Kartik Aaryan Lookalike Enters In Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati 14, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aaryan Lookalike Enters In Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati 14: सोनी टीवी के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में होस्ट अमिताभ बच्चन अक्सर कंटेस्टेंट संग मस्ती करते हुए नजर आते हैं। अपनी बातों से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले बिग बी के सामने हॉट सीट पर इस बार एक ऐसा कंटेस्टेंट बैठ गया, जो भूल भुलैया एक्टर कार्तिक आर्यन का कार्बन कॉपी निकला। केबीसी के इस कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन की दिलचस्पी बढ़ा दी, फिर क्या था बातों-बातों में बिग बी ने कंटेस्टेंट की हिस्ट्री-जॉग्रफी सब खंगाल डाली।

    यह भी पढ़ें- Happy B'day Kartik Aaryan: क्या आप जानते हैं कार्तिक आर्यन का पूरा नाम, जानें एक्टर ने क्यों बदली अपनी पहचान

    कार्तिक आर्यन के हमशक्ल पहुंचे करोड़पति बनने

    कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच कार्तिक आर्यन के इस हमशक्ल का नाम वैभव रेखी है। अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से कहा, "आपकी शक्ल एक बहुत प्रख्यात हिंदी फिल्म कलाकार से मिलती-जुलती है, कौन है वो?" इस पर अपना इंट्रोडक्शन देते हुए वैभव ने कहा, "हाय...मैं हूं कार्तिक आर्यन नाम तो आपने सुना ही होगा।"

    कंटेस्टेंट के गोल ने बिग बी को किया हैरान

    बिग बी ने बात को बढ़ाते हुए आगे कहा, "कार्तिक की फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। आपकी कितनी है?" जवाब में कंटेस्टेंट ने कहा, "सर सच बताऊं तो मेरी भी ठीक-ठाक फैन फॉलोइंग है गर्ल्स के बीच, पर मेरा जो गोल है वह पहले से कहीं और फिक्स्ड है।" कंटेस्टेंट की बात में इंटरेस्ट लेते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, "अच्छा गोल कुछ और है, ये गोल आस-पास है? किधर है?" वैभव ने जवाब दिया- "गोल थोड़ी दूर है, लेकिन हो जाएगा।" 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    खत्म नहीं हुई बिग बी की दिलचस्पी

    दरअसल, वैभव यहां अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात कर रहे थे, जिसने बिग बी की दिलचस्पी और बढ़ा दी और उन्होंने तुरंत पूछा, "दूर कहां?" जवाब में वैभव ने बताया कि उनका गोल सात समंदर पार है। वैभव के लव इंटरेस्ट का पता जानकार बिग बी काफी खुश हुए और उनका एक्सप्रेशन देख ऑडियंस की हंसी छूट गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan Net Worth: कार्तिक आर्यन की है इतने करोड़ की प्रॉपर्टी, लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन

    कार्तिक आर्यन ने की कंटेस्टेंट से बात

    अमिताभ बच्चन ने वैभव रेखी को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया। उन्होंने कंटेस्टेंट को उनके फेवरेट एक्टर कार्तिक आर्यन से वीडियो कॉल पर बात कराई। कार्तिक ने वैभव से कहा, "हैलो, आप कैसे हो।" कार्तिक को अपने सामने कॉल पर देख कुछ देर के लिए कंटेस्टेंट की बोलती बंद हो गई। बाद में खुद को संभालते हुए वैभव ने कार्तिक को अपने लव लाइफ के बारे में बताया।