Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jackky-Rakul Wedding Inside Photos: अर्जुन कपूर से लेकर अनन्या पांडे तक, इन सितारों ने कपल की शादी में लगाए चार-चांद

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 10:35 PM (IST)

    Jackky Bhagnani And Rakul Wedding Inside Photos रकुल प्रीत सिंह ( Rakul Preet Singh ) और जैकी भगनानी ( Jackky Bhagnani ) ने एक-दूसरे को अपना जीवन सा ...और पढ़ें

    अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर (Photo Instagram)
    अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jackky-Rakul Wedding Inside Photos: गोवा की खूबसूरत वादियों के बीच बॉलीवुड की फेमस जोड़ी रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी  (Jackky Bhagnani) ने  एक भव्य शादी समारोह के साथ अपने प्यार के सफर की नई शुरुआत की।

    परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रकुल और जैकी ने सात जन्म साथ रहने के वचन लिए। देर रात कपल ने अपनी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की। वहीं अब धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर शादी की इनसाइड फोटोज भी सामने आ रही है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।

    यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh: पिता का घर छोड़ बाबुल के घर चलीं रकुल प्रीत सिंह, देखें एक्ट्रेस की विदाई की एक झलक

    अर्जुन कपूर

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी  (Jackky Bhagnani) की शादी में एक्टर अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने खूब मस्ती थी। अर्जुन ने अपने इंस्टा स्टोरी अब फोटो शेयर की है, जिसमें वह वेडिंग वेन्यू में अपने कजिन भाई मोहित मारवाह और फेमस डिजाइनर कुणाल रावल के साथ पोज दे रहे हैं। कैप्शन में लिखा, "शादी का दिन।"

    अनन्या पांडे

    अर्जुन के अलावा अभिनेत्री अनन्या पांडे भी इस शादी की हिस्सा रही। अनन्या इस शादी में ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ शामिल हुई थी। हालांकि, उन्होंने आदित्य संग कोई तस्वीर शेयर की थी। अनन्या ने अपनी अकेले की फोटो शेयर की है, जिसमें वह गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनन्या पांडे के कैप्शन में लिखा है, "चांद के नीचे सूरज को महसूस करना, प्यार से घिरा हुआ।"

    खबरें और भी

    दूसरी फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी गर्ल गैंग के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें अर्पिता मेहता, जानवी धवन और अंतरा मोतीवाला मारवाह शामिल है।

    शाहिद कपूर

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी एक्टर शाहिद कपूर भी नजर आए। शादी ने अपने दोस्तों के साथ कैमरे में पोज दिए। इस मौके पर ऑफ व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए।

    भूमि पेडनेकर

    रकुल प्रीत सिंह और फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी की शादी में भूमि पेडनेकर भी शामिल हुई थी। उन्होंने शादी से एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें न्यूली वेड कपल के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- विंटेज कार में Rakul Preet Singh को लेने पहुंचे थे Jackky Bhagnani, एक्टर की बारात का वीडियो वायरल