Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakul Preet Singh: पिता का घर छोड़ बाबुल के घर चलीं रकुल प्रीत सिंह, देखें एक्ट्रेस की विदाई की एक झलक

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 05:29 PM (IST)

    Rakul Preet Singh Vidai रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और प्रोड्यूसर एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने 21 फरवरी को मुंबई से दूर गोवा में श ...और पढ़ें

    रकुल प्रीत सिंह की विदाई (Photo Instagram)
    रकुल प्रीत सिंह की विदाई (Photo Instagram)

    HighLights

    1. रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने रचाई शादी
    2. मुंबई से दूर गोवा में लिए सात फेरे
    3. सामने आई रकुल की विदाई की एक झलक

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rakul Preet Singh Vidai Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और प्रोड्यूसर, एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के साथ 21 फरवरी को मुंबई से दूर गोवा में शादी रचाई।

    सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है। इसी बीच अब एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी विदाई की झलक देखने को मिल रही है।

    यह भी पढ़ें- विंटेज कार में Rakul Preet Singh को लेने पहुंचे थे Jackky Bhagnani, एक्टर की बारात का वीडियो वायरल

    रकुल की विदाई 

    जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में सिख और सिंधी रिवाज से शादी की। इस शादी में दोनों के परिवार वाले और कुछ बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। इसी बीच अब एक्ट्रेस का विदाई वीडियो सामने आया है, जिसमे रकुल विदाई की रस्म करती नजर आ रही हैं। इस मौके पर रकुल के चेहरे पर कोई उदासी नहीं बल्कि स्माइल देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस के आस-पास उनके परिवार के लोग भी नजर आ रहे हैं।

    पिंक लहंगे में खूबसूरत लगीं रकुल

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपने इस ड्रीम डे पर रकुल ने पेस्टल शेड्स ट्रेंड को फॉलो किया। एक्ट्रेस ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी के कलेक्शन से ब्लश पिंक कलर का फ्लोरल लहंगा पहना था, जिस पर व्हाइट एंड गोल्ड कलर के बारीक धागों से कढ़ाई का काम किया गया था। इसके साथ शीयर फुल स्लीव चोली कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़िया, मांग टीका, कलीरे और झुमके से अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं उनके पति जैकी जैकी ने बेज कलर की गोल्डन कढ़ाई वाली शेरवानी में नजर आए। इसके साथ उन्होंने सेम कलर की पगड़ी कैरी कर रखी है।

    सालों तक डेट करने के बाद की शादी

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की लव स्टोरी की बात करें तो ये लॉकडाउन में शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात लॉकडाउन में हुई थी। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में रकुल ने बताया था कि जैकी और वह एक ही बिल्डिंग में रहते थे, लेकिन कभी बात नहीं की।

    खबरें और भी

    लॉकडाउन में दोनों की बात हुई और दोस्ती। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें होती रही और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। करीब दो सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और अब पति-पत्नी बन गए।

    यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रकुल प्रीत-जैकी भगनानी को दी शादी की बधाई, न्यूली वेड कपल को भेजा ये स्पेशल लेटर