यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट समेत इन सितारों ने लिया विदेशी धरती पर जन्म, देखें लिस्ट
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनके पास भारत की नहीं बल्कि विदेशी नागरिकता है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है। आलिया भट्ट का ज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood celebrities not born in India:अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हाल ही में एक इंवेट में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह के खुलासे किए। इस दौरान एक्टर ने अपनी नागरिकता पर भी कई बयान दिए है। अक्सर देखा जाता है जब कई लोग अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर उनपर तंज कसते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार कनाडा कुमार कहते देखा गया है। बता दें एक्टर के पास कनाडा की नागरिकता है। वैसे अक्षय पहले ऐसे सेलेब्स नहीं है, जिनके पास विदेशी नागरिकता हो इस लिस्ट में कई सितारे शामिल हैं। आइए डालते हैं इनपर एक नजर।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण का जन्म भारत में नहीं, बल्कि डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था। वह विदेशी मूल की नहीं हैं, लेकिन उनका जन्म विदेश में है। खबरों की माने तो उन दिनों एक्ट्रेस के पिता प्रकाश पादुकोण अपनी ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए वाइफ के साथ वहां गए हुए थे।

आलिया भट्ट
हाल ही में मां बनीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट का जन्म लंदन में हुआ था। हालांकि जन्म के कुछ वक्त बाद ही एक्ट्रेस अपने पेरेंट्स के साथ इंडिया आ गई थी। उनकी मां सोनी राजदान की तरह उनके पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट है।

इमरान खान
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान का जन्म अमेरिकी स्टेट विस्कॉन्सिन के कैपिटल मैडिसन में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माता-पिता के अलग होने के बाद इमरान भारत वापस लौट आए थे। बीते कुछ सालों से एक्टर फिल्मी पर्दे से दूर रह रहे हैं।
खबरें और भी

सनी लियोनी
कई बॉलीवुड फिल्म और आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सनी लियोनी का जन्म कनाडा में हुआ था। पिछले कई सालों से सनी अपनी फैमिली के साथ इंडिया में रह रही है।

यह भी पढ़ें- Hansika Motwani Wedding: ओटीटी पर स्ट्रीम होगी हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी? सामने आई ये नई डिटेल्स