विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepika सहित इन 8 अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी में शूट की फिल्म, जया बच्चन ने कैमरे से इस तरह छुपाया बेबी बंप

Published: Thu, 27 Jun 2024 04:37 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्म कल्कि (Kalki 2898 AD) को लेकर चर्चा में हैं। इसके ...और पढ़ें

इन Actresses ने प्रेग्नेंसी में शूट की फिल्म
इन Actresses ने प्रेग्नेंसी में शूट की फिल्म

HighLights

  1. कल्कि के प्रमोशन के दौरान ब्लैक ड्रेस में नजर आईं दीपिका
  2. ऋचा चड्ढा ने प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में किया फिल्म प्रमोशन
  3. दीपिका सितंबर में देंगी बेबी को जन्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ जहां पहले ये धारणा थी कि महिलाएं प्रेग्नेंसी में रेस्ट करती हैं या फिर कोई काम करने नहीं जाती। ये सोच अब पूरी तरह से बदल गई है। बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में, जहां फिजिकल एपियेरेंस को सेंटर में रखा जाता है इन एक्ट्रेसेज ने साबित कर दिया कि वो कुछ भी कर सकती हैं। इन एक्ट्रेसेज ने प्रेग्नेंसी के टाइम पर भी अपने प्रोजेक्ट्स बीच में छोड़े नहीं बल्कि उन्हें पूरा किया।

दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है दीपिका पादुकोण का। पिछले दिनों दीपिका का एक वीडियो काफी वायरल हुई थी जिसमें वो अपने बेबी बंप के साथ फिल्म कल्कि 2989 एडी को प्रमोट करती नजर आई थीं। इसके अलावा दीपिका ने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग भी प्रेग्नेंसी में भी की थी।

ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में अपनी वेब सीरीज हीरामंडी का प्रमोशन किया था।

यामी गौतम

आर्टिकल 370 के प्रमोशन के दौरान यामी गौतम ने अपने अपीयेरेंस से सभी को चौंका दिया। एक्ट्रेस को उस समय पहली बार बेबी बंप के साथ देखा गया था। तब पता चला था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग प्रेग्नेंसी में ही की थी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें फिल्म के सेट पर पता लगा था कि वो प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उस मोमेंट में वो बहुत ही ज्यादा इमोशनल और सरप्राइज हो गई थीं। आलिया ने हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन बेबी बंप के साथ शूट की थी।

यह भी पढ़ें: शॉपिंग पर निकलीं मॉम टू बी Deepika Padukone, यूजर बोले- 'बच्चे के लिए हो रही हैं तैयारियां'

करीना कपूर

करीना कपूर खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के दौरान प्रेग्नेंट थी। ये वो दौर था जिस समय कोरोना अपने चरम पर था।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया दूसरी बार प्रेग्नेंट थी और उन्हें लग रहा था कि ऐसे में उन्हें कोई रोल ऑफर नहीं करेगा। इस स्थिति में निर्देशक बेहजाद खंबाटा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए नेहा को प्रेग्नेंट कॉप का रोल ऑफर किया। नेहा ने 'ए थर्सडे'में ये किरदार निभाया था और उनके रोल के लिए स्क्रिप्ट में बदलाव किया गया था।

काजोल

काजोल जब वी आर फैमिली की शूटिंग कर रही थीं तब वह दूसरी बार प्रेग्नेंट थीं। उस समय युग होने वाला था। काजोल ने उस समय ना सिर्फ फिल्म की शूटिंग की बल्कि प्रमोशन भी किया।

जया बच्चन

कल्ट क्लासिक फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान जया बच्चन प्रेग्नेंट थीं। उस समय श्वेता बच्चन होने वाली थीं। शूटिंग के दौरान जया बच्चन 3 महीने की प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने व्हाइट साड़ी के पीछे अपना बेबी बंप छुपाया था।

यह भी पढ़ें: बेटा या बेटी, किसकी मां बनना चाहती हैं युविका चौधरी? एक्ट्रेस ने कहा- कार डाली है तो इसका मतलब...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।