Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जैकलीन से लेकर नोरा तक, IIFA Awards में लगा बॉलीवुड हसीनाओं ने लगाया ग्लैमर का तड़का, देखें तस्वीरे

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 28 May 2023 04:27 PM (IST)

    IIFA Awards 2023 आईफा 2023 का आयोजन चल रहा है। हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट में सिनेमा जगत के सितारों की महफिल सज रही है। ग्रीन कारपेट पर हस ...और पढ़ें

    IIFA Awards, IIFA Awards 2023 photo Credit Instagram
    IIFA Awards, IIFA Awards 2023 photo Credit Instagram

     

    नई दिल्ली, जेएनएन।  IIFA Awards 2023: अबू धाबी के यास आइलैंड में   'अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार' (आईफा 2023) का आयोजन चल रहा है। हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट में सिनेमा जगत के सितारों की महफिल सज रही है।

    इस अवॉर्ड नाइट में एक से बढ़कर एक सितारे शामिल हो रहे है। ग्रीन कारपेट पर हसीनाएं अपना जलवा बिखेर रही है। आइए डालते है इनपर एक नजर।

    जैकलीन फर्नांडिस का लुक

    जैकलीन फर्नांडिस भी अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। IIFA Awards में जैकलीन ने जमकर बिजलियां गिराई हैं। व्हाइट और गोल्डन कलर के वर्क वाले आउटफिट में जैकलीन बेहद ग्लैमरस नजर आई।  इस ड्रेस में एक दुपट्टा था, जिसे उन्होंने अपने सिर पर रखा हुआ था।

    सारा अली खान और विक्की कौशल का लुक

    शनिवार को सारा अली खान ने विक्की कौशल के साथ IIFA Awards में पोज दिए। इस मौके पर सारा रेड कलर के आउटफिट में दिखी।  तो वहीं विक्की कौशल ब्लैक सूट पेंट में नजर आए।

    मौनी रॉय का व्हाइट लुक

    इस अवॉर्ड नाइट में मौनी रॉय भी नजर आई। इस खास मौके पर उन्होंने व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, जिसमे वह बला की खूबसूरत लग रही थी। उनका ये आउटफिट सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।  बता दें, मौनी को फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड से नवाजा गया।

    खबरें और भी

    उर्वशी रौतेला का ग्रीन कार्पेट पर

    कांस फिल्म फेस्टिवल के बाद एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आईफा के ग्रीन कार्पेट पर पहुंची। इस दौरान उर्वशी ने व्हाइट फेदर गाउन पहना। उनका यूनिक लुक देख जहां कुछ लोगों ने लुक्स की तारीफ की।

    कृति सेनन का ऑफ शोल्डर लुक

    आईफा अवॉर्ड् 2023 के ग्रीन कार्पेट पर  एक्ट्रेस कृति सेनन ऑफ शोल्डर गाउन में कहर ढाती नजर आई। एक्ट्रेस के इस स्टाइल को सभी ने काफी पसंद किया।