Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं बॉलीवुड के ये सुपरस्टार्स, फिल्म इंडस्ट्री पर करते हैं राज

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 11:49 PM (IST)

    हरियाणा को नया सीएम मिल चुका है जिसका नाम है नायब सिंह सैनी। हरियाणा हमेशा से अपनी राजनीति खेल वीरता और कला के लिए जाना जाता है। आज हरियाणा के छोरे और ...और पढ़ें

    रणदीप हुड्डा और राजकुमार राव (Photo Instagram)
    रणदीप हुड्डा और राजकुमार राव (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  हरियाणा इन दिनों अपनी राजनीति को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। दिल्ली से सटे हरियाणा में तब बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के कुछ घंटे बाद बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजनीति में आए इस बदलाव ने हरियाणा को फिर से एक बार खबरों के केंद्र में ला खड़ा किया।

     

    हरियाणा हमेशा से अपनी राजनीति, खेल, वीरता और कला के लिए जाना जाता है। आज हरियाणा के छोरे और छोरियां किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। हरियाणा का जलवा बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिलता है। हरियाणा से निकले कई स्टार्स आज इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। इनमें कई बड़े बड़े नाम भी शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Ent Top News: दे दे प्यार दे 2 की रिलीज डेट आउट, योद्धा की एडवांस बुकिंग शुरू, मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें

    रणदीप हुड्डा

    बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणदीप हुड्डा हरियाणा के रोहतक से हैं। उनके पिता रणबीर सिंह हुड्डा रोहतक के जाने माने सर्जन (डॉक्टर) हैं। रणदीप का भी बचपन रोहतक में ही बीता है। वह अक्सर अपने गांव अपने परिवार से मिलने आते रहते हैं।  

    जयदीप अहलावत

    बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत भी हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं।  वह भी रोहतक जिले के खरकारा गांव के रहने वाले हैं। सालों पहले एक्टर इस छोटे से गांव से निकलकर सपनों के शहर मुंबई में पहुंचे थे।

    राजकुमार राव

    राजकुमार हरियाणा के गुरुग्राम शहर के रहने वाले हैं। एक्टर की पढ़ाई भी गुरुग्राम में हुई थी। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज’ से उन्होंने अपनी आगे भी पढ़ाई की। आज वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई शहर में रह रहे हैं।

    खबरें और भी

    सुनील ग्रोवर

    बहुत कम लोग जानते हैं कि मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी हरियाणा से हैं। सुनील का जन्म हरियाणा के सिरसा जिले में हुआ था।

    सोनू निगम

    बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम  हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। कहा जाता है कि सिंगर का आधा बचपन फरीदाबाद में बीता। 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने शहर को छोड़ दिया था और आज वह मुंबई शहर के होकर रह गए।

    यशपाल शर्मा

    बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने यशपाल शर्मा भी हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं। स्कूली शिक्षा हिसार से पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली के ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ में एक्टिंग सीखी और मुंबई जा बसे।

    राजेंद्र गुप्ता

    राजेंद्र गुप्ता भारतीय फिल्म कलाकार, थिएटर आर्टिस्ट और टीवी अभिनेता हैं। उनका जन्म हरियाणा के पानीपत में हुआ था।

    ओम पुरी

    दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ओम पुरी भी हरियाणा से ताल्लुक रखते थे। ओम पुरी का जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई अंबाला से पूरी की थी। इसके बाद वो दिल्ली आए। जहां उन्होंने ‘नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा’ में एक्टिंग सीखी।

    सतीश कौशिक

    बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर सतीश कौशिक हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले थे। हालांकि, उनके जन्म के बाद उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। दिल्ली से उन्होंने अपनी स्कल की पढ़ाई थी और फिर ‘नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा’ में एक्टिंग सीखी। 

    यह भी पढ़ें- Rajkummar Rao ने 'लव ऑफ लाइफ' Patralekha को क्यूट अंदाज में विश किया बर्थडे, कहा- 'आप मुझे पूरा करती हैं...'