यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ent Top News: दे दे प्यार दे 2 की रिलीज डेट आउट, योद्धा की एडवांस बुकिंग शुरू, मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें
Entertainment Top News 13th March मनोरंजन की दुनिया में सुबह से कोई न कोई हलचल मची रहती है। शैतान की सफलता के बीच हाल ही में अजय देवगन की एक और बड़ी फि ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 13th March: अजय देवगन की फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अपनी फिल्म 'शैतान' की सफलता के बीच ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से पर्दे पर लौटने वाले हैं। उनकी फिल्म योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। मनोरंजन की दुनिया में शाम क और क्या कुछ खास रहा है, यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज-
दे दे प्यार दे के सीक्वल की रिलीज डेट हुई आउट
अजय देवगन इस समय हॉरर थ्रिलर शैतान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अजय की एक और नई फिल्म की घोषणा हो गई है। अजय देवगन की ये नई मूवी 5 साल पहले आई उनकी एक सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है, जिस पर मेकर्स ने आज आधिकारिक तौर पर मुहर लगा दी है। आइए जानते हैं कि आने वाले वक्त में वह किस मूवी के पार्ट-2 में दिखेंगे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

शुरू हो गयी योद्धा की एडवांस बुकिंग
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा रिलीज होने के लिए कमर कस चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग (Yodha Advance Booking) के लिए हाल ही में टिकट विंडो खोले गए है। योद्धा शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने एडवांस बुकिंग के लिए फिल्म को चार दिनों का मौका दिया है। आइए जानते हैं, अब तक योद्धा ने कितनी कमाई कर ली है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
खबरें और भी
मुनमुन दत्ता के सोर्स ने सगाई की खबर पर दिया रिएक्शन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता और राज अनादकट का रिलेशनशिप कुछ महीने पहले चर्चा में आया था। हालांकि जेठालाल के बेटे टप्पू और बबीता जी दोनों ने ही इन खबरों को गलत बताया था। अब रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने तीन साल के रिश्ते के बाद मुंबई से दूर गुपचुप सगाई की जिस पर मुनमुन के सोर्स ने प्रतिक्रिया दी। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
राजवीर ने स्पीच सुनकर नम हुईं देओल परिवार की आंखें
देओल परिवार के लिए साल 2023 काफी लकी रहा। इस साल धर्मेंद्र की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने दस्तक दी, तो बड़े बेटे सनी देओल 'गदर 2' से गदर मचाते दिखे। वहीं, साल के अंत में 'एनिमल' मूवी से बॉबी देओल ने सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचा दिया। इतना ही नहीं, सनी देओल के बेटे राजवीर ने इसी साल डेब्यू किया, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में अवॉर्ड रिसीव किया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
एकता कपूर की फिल्म में नजर आएंगी उर्फी जावेद
SD साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसमे एक ऐसी कहानी को दिखाया गया था, जिसमें एक नए तरह की अनोखेपन को पेश किया गया था, जिसने एक बड़ा बदलाव लाया। फिल्म की थीम के संदर्भ में, हमें सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद बड़े स्क्रीन पर अपना डेब्यू करती नजर आने वाली हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
