यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: छन से टूटा जेठालाल का सपना, टप्पू ने गुपचुप रचाई बबीता जी से सगाई?
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम मुनमुन दत्ता और राज अनादकट का रिलेशनशिप कुछ महीने पहले चर्चा में आया था। हालांकि जेठालाल के बेटे टप्पू और बबीता जी ...और पढ़ें

HighLights
- मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने गुपचुप की सगाई?
- मुंबई से दूर इस शहर में दोनों ने परिवार की मौजूदगी में की सगाई
- जेठालाल की बबीता जी को लेकर उड़े टप्पू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और राज अनादकट के अफेयर की चर्चा कुछ पर काफी तेज थीं। खबर थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपने रिलेशन की खबरों का खंडन किया था।
अब हाल ही में एक बार फिर से दोनों के रिश्ते की खबरों ने जोर पकड़ा है। इस बार जो खबर सामने आई है, उसे सुनकर जेठालाल को सदमा लग सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो जेठालाल की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने अपने से 9 साल छोटे राज अनादकट से गुपचुप सगाई कर ली है। जिस पर अब मुनमुन दत्ता के सोर्स की तरफ से भी प्रतिक्रिया जाहिर की गई है।
मुंबई से दूर मुनमुन दत्ता-राज अनादकट की हुई सगाई?
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, जेठालाल के ऑनस्क्रीन बेटे टप्पू उर्फ राज अनादकट और मुनमुन दत्ता ने अपने परिवार की मौजूदगी में एक-दूसरे के साथ अंगूठी एक्सचेंज कर सगाई की है। मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के करीबी सूत्रों ने बताया कि राज अनादकट (Raj Anadkat) ने मुंबई से बाहर गुजरात (वडोदरा) में कुछ दिनों पहले ही सगाई की है।
उनकी रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि मुनमुन और राज दोनों के परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और उनकी मौजूदगी में ही दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया। सोशल मीडिया पर ये खबर छाने के तुरंत बाद ही मुनमुन दत्ता के सोर्स की तरफ से सगाई की खबरों का खंडन किया गया है।
खबरें और भी

इस शो के सेट पर मिले थे मुनमुन दत्ता और राज अनादकट
मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) का साल 2008 से हिस्सा हैं। शो में उन्होंने अय्यर की पत्नी का किरदार निभाया था, लेकिन 'टप्पू' के पापा जेठालाल का दिल उन्हें देखकर धड़कता था। राज अनादकट ने 20 साल की उम्र में इस कॉमेडी सटायर शो को साल 2017 में ज्वाइन किया था, लेकिन साल 2021 में उन्होंने टप्पू के किरदार को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज ने जब से ये शो ज्वाइन किया था, तब से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। सेट पर दोनों की अफेयर के बारे में हर किसी को जानकारी थी।