Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rumored Couples OF South Industry: रश्मिका से लेकर नागा चैतन्य तक, ये सेलेब्स इन सितारों को कर रहे हैं डेट !

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 03:22 PM (IST)

    Rumored Couples Of South Industry साउथ सुपरस्टार्स हैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन रूमर्ड कपल्स की काफी चर्चा भी हो ...और पढ़ें

    Naga Chaitanya, Rashmika Mandanna Photo Credit Instagram
    Naga Chaitanya, Rashmika Mandanna Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Rumored Couples Of South Industry: फिल्मी गलियारों में एक के बाद एक सितारें शादी के बंधन में बंध रहे हैं। एक तरह जहां हाल ही में सनी देओल के बेटे एक्टर करण देओल ने अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा  आचार्य से सगाई की तो वहीं, दूसरी तरह साउथ इंडस्ट्री सुपरस्टार वरुण तेज ने भी अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई की।

    इसी बीच कई ऐसे साउथ सुपरस्टार्स हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इन रूमर्ड कपल्स की काफी चर्चा भी हो रही है। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना से लेकर नागा चैतन्य समेत कई स्टार्स के नाम शामिल है।

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

    साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के प्यार के चर्चे पिछले काफी समय से फिल्मी गलियारों में मशहूर हो रहे हैं। साल 2023 के शुरुआत में दोनों के साथ में होने की खबरें सामने आईं थी। नया साल मनाने के लिए दोनों स्टार्स ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो एक ही जगह से शेयर की गई थी। हालांकि डेटिंग के सवाल पर रश्मिका ने अक्सर इसे दोस्ती का नाम दिया है।

    नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला

    सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद एक्टर नागा चैतन्य का नाम एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला संग जुड़ रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। इस पर दोनों में से किसी ने कोई टिप्पणी नहीं है। इस बारे जब एक्टर से पूछा गया तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं बस मुस्कुराने वाला हूं." क्या उस मुस्कान का मतलब खुशी और प्यार है?

    खबरें और भी

    तमन्ना भाटिया और विजय

    एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का नाम काफी समय से एक्टर विजय के साथ जुड़ रहा है। नए साल के मौके पर दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है। इस रूमर्ड कपल को गोवा में पार्टी करते और एक-दूसरे को किस करते देखा गया था।  तमन्ना भाटिया और विजय के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

    कल्याणी प्रियदर्शन - प्रणव मोहनलाल

    फिल्म निर्माता प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी की मोहनलाल के बेटे प्रणव के साथ दोस्ती हमेशा चर्चा का विषय रही है। कुछ साल पहले, कल्याणी प्रियदर्शन ने अपने बचपन के दोस्त प्रणव मोहनलाल के साथ अपने प्रेम संबंधों की अफवाहों को खारिज कर दिया था। यह सब कुछ साल पहले तब शुरू हुआ जब सेल्फी के लिए साथ में पोज देते हुए उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।