Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rashmika Mandanna को सेल्फी के लिए एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा, ऐन मौके पर सिक्योरिटी ने की मदद

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 02:00 PM (IST)

    Rashmika Mandanna Mobbed Video रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां फैंस ने उन्हें सेल्फी के लिए घेर ...और पढ़ें

    Rashmika Mandanna Mobbed Video, Rashmika Mandanna news
    Rashmika Mandanna Mobbed Video, Rashmika Mandanna news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rashmika Mandanna Mobbed Video: फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को हाल ही में एयरपोर्ट का स्पॉट किया गया था। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें एयरपोर्ट पर देखते ही फैंस ने घेर लिया। वे उनके साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे। रश्मिका मंदाना असमंजस में पड़ गई थी, वह तस्वीरें दे या आगे बढ़े। 

    रश्मिका मंदाना को फैंस ने कहां घेर लिया था?

    फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवा रही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को इस बात का एहसास हुआ की भीड़ बढ़ती जा रही है। तभी उनकी मदद के लिए सिक्योरिटी आगे आई और उन्होंने भीड़ से उन्हें निकाल लिया। एक्ट्रेस जल्द अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। पहले इस फिल्म को परिणीति चोपड़ा कर रही थी। हालांकि, उन्होंने इसे छोड़ दिया। रणबीर कपूर के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा था,

    "वह बहुत अच्छे हैं। जब मैं उनसे पहली बार मिलने पहुंची तो नर्वस थी लेकिन वह मुझे बहुत ही इजी गोइंग लगे। 5 मिनट में ही हम एक-दूसरे के साथ सहज हो गए थे। रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा दोनों ही बहुत अच्छे व्यक्ति हैं।"

    रश्मिका मंदाना को रणबीर कपूर सेट पर क्या कहकर पुकारते थे?

    रश्मिका मंदाना ने इस बात की भी जानकारी दी कि रणबीर कपूर उन्हें सेट पर मैम कहकर पुकारते थे जो कि उन्हें पसंद नहीं आता था। एनिमल में अनिल कपूर और बॉबी देओल की भी अहम भूमिका है। सभी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। हाल ही में, फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है। यह काफी वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    रश्मिका मंदाना जल्द किस फिल्म में भी नजर आने वाली है?

    रश्मिका मंदाना जल्द पुष्पा द रुल में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा अल्लू अर्जुन की अहम भूमिका है। इस फिल्म के पहले भाग के कारण उनकी लोकप्रियता काफी बड़ी है। उनकी इस फिल्म ने भी काफी अच्छा व्यापार किया था। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। रश्मिका मंदाना ने दक्षिण की कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई थी।

    खबरें और भी