Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 3 से लेकर Animal Park तक आने वाले समय में आपको देखने को मिलेंगे ये दमदार Sequel, कई की रिलीज डेट तय

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 05:59 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड में इस समय सीक्वल्स का दौर चल रहा है। हाल ही में स्त्री 2 की सफलता के बाद एक अलग ही ग्राफ सेट हो गया है। मेकर्स बहुत जल्द स्त्री 3 लाने का प्ल ...और पढ़ें

    बॉलीवुड में जल्द देखने को मिलेंगे ये सीक्वल
    बॉलीवुड में जल्द देखने को मिलेंगे ये सीक्वल

    HighLights

    1. अगले साल रिलीज होगी एनिमल पार्क
    2. बॉर्डर 2 में हुई वरुण धवन की एंट्री
    3. स्त्री 3 को लेकर क्या है मेकर्स की तैयारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 कमाई के मामले में दमदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म धीरे-धीरे 500 करोड़ के कलेक्शन की तरफ आगे बढ़ रही है।

    क्या है स्त्री 2 की सक्सेस का राज?

    यह फिल्म इसी नाम से 2018 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है। दर्शकों को इस फिल्म की सबसे अच्छी बात ये लगी कि इसमें स्टोरी जहां से एंड हुई थी वहीं से नई कहानी की शुरुआत की गई और दूसरा मेन स्टार कास्ट में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इससे कहानी का जुड़ाव ठीक वैसा ही महसूस हुआ जैसा कि 6 साल पहले आई स्त्री से था।

    साल 2018 में आई थी स्त्री

    दर्शकों को अब बेसब्री से स्त्री 3 का इंतजार है जिसके बारे में सुगबुगाहट होने लगी है। एक इंटरव्यू में अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने इस बारे में बात की थी कि स्त्री 3 की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और इसको आने में स्त्री पार्ट 1 जितना टाइम नहीं लगेगा।

    वैसे आपको बता दें कि स्त्री 3 के अलावा कई ऐसे सीक्वल हैं जिनके आने का दर्शक ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

    यह भी पढ़ें: Ajay Devgn: 2024 में बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में उतरने के लिए तैयार अजय देवगन, इतनी फिल्मों से खेलेंगे बड़ा दांव

    स्त्री 3 (Stree 3)

    स्त्री 2 के निर्देशक अमर कौशिक ने थर्ड पार्ट पर अपडेट शेयर करते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि स्त्री का यूनिवर्स सेट हो चुका है। लेकिन थर्ड पार्ट किस बारे में होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी इसकी स्क्रिप्ट नहीं लिखी गई है लेकिन राइटर ने नोट्स बना लिए है। स्टोरी का फ्लो कैसा होगा ये भी तय है।

    कल्कि 2 (Kalki 2)

    प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य किरदार में नजर आए। फिल्म की एंडिंग से पता चल गया था कि इसका सीक्वल भी जल्द ही आएगा। अश्विन ने बताया कि इस फिल्म के सीक्वल का 60% हिस्सा पहले ही खत्म हो चुका है। ऐसी योजना है कि मई या जून 2025 तक सीक्वल आ जाएगा।

    खबरें और भी

    बॉर्डर 2 (Border 2)

    सुनील शेट्टी, सनी देओल,अक्षय खन्ना,जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स के दमदार अभिनय से सजी फिल्म बॉर्डर का जल्द ही सीक्वल आने वाला है। हाल ही में इस फिल्म में वरुण धवन की एंट्री हुई है जिसकी अनाउंसमेंट पिछले दिनों हुई थी। फिल्म में 1971 में भारत-पाकिस्तान की लड़ाई को दिखाया गया है और यहीं से कहानी आगे बढ़ेगी।

    एनिमल पार्क (Animal Park)

    एनिमल पार्क रणबीर कपूर की साल 2023 में आई फिल्म एनिमल का सीक्वल होगी। 'एनिमल पार्क' की कहानी रणविजय यानी रणबीर के हमशक्ल पर फोकस करेगी। इसके अलावा रणविजय की पत्नी गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) और अपने बेटे के साथ उसके रिश्ते को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी होंगे।

    पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule)

    अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर पुष्पा 2: द रूल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म पहले अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी,लेकिन इसके निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख दिसंबर तक बढ़ा दी है। अब फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

    वॉर 2 (War 2)

    पठान और टाइगर 3 की सक्सेस के बाद यश राज फिल्मस ने अपना फोकस अपकमिंग प्रोज्क्ट वॉर 2 पर कर लिया है। फिल्म में ऋतिक रोशन मेजर कबीर धलीवाल के रोल में नजर आएंगे। जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी फिल्म का हिस्सा होंगे। वॉर 2 अगले साल 14 अगस्त को रिलीज हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: खौफ के साये में अतरंगी अतीत, पूरी तरह बदल चुके हैं बॉलीवुड फिल्मों के 'भूत'