Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 3 Advance Booking: फुकरापंती देखने को लिए हो जाए तैयार, जल्द शुरू होगी 'फुकरे 3' की एडवांस बुकिंग

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 05:13 PM (IST)

    Fukrey 3 Advance Booking पुलकित सम्राट वरुण शर्मा मनजोत सिंह ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी अपनी अपकमिंग फिल्म फुकरे को लेकर खबरों में बने हुए है। फिल्म ए ...और पढ़ें

    Film Fukrey 3 Advance Booking, Instagram Image
    Film Fukrey 3 Advance Booking, Instagram Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Fukrey 3 Advance Booking: कॉमेडी ड्रामा फिल्म फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म फुकरे 3 रिलीज के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। टीजर और ट्रेलर पहले ही धमाका मचा रहे है। इस बीच अब फुकरे 3 की एडवांस बुकिंग से जुड़ी अपडेट आई है।

    फुकरे फ्रेंचाइजी अपने दिलचस्प कैरेक्टर्स के लिए फेमस है। हनी, चूचा, भोली पंजाबन और पंडित जी फिल्म का एंटरटेनमेंट लेवल बढ़ा देते हैं। फिल्म का पहला पार्ट हिट रहा था। फुकरे की सफलता को देखते हुए मेकर्स फुकरे 2 लेकर आए थे। वहीं, फुकरे 3 दर्शकों को एंटरटेन करने वाली है।

    यह भी पढ़ें- Fukrey 3 Song Mashoor: फुकरों और भोली पंजाबन में 'मशहूर' होने की मची होड़, 'फुकरे 3' के नए गाने में दिखी जंग

    कब शुरू होगी एडवांस बुकिंग ?

    अब जल्द फुकरे 3 की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट काउंटर खुलने वाले है। फुकरे 3 के मेकर्स रविवार यानी 22 सितंबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर रहे हैं। इसके साथ ही फुकरे फैंस अब जल्द फिल्म के लिए अपनी टिकट बुक कर पाएंगे।

    प्रमोशन में बिजी फुकरे 3 की टीम

    फुकरे 3 रिलीज के बेहद नजदीक है। ऐसे में फिल्म की टीम जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है। हाल ही में फुकरे 3 के स्टार्स दिल्ली और हरियाणा पहुंचे थे। इन्होंने गलगोटिया इंस्टिट्यूट में एक इवेंट भी अडेंट किया था। एक्टर्स के साथ- साथ मेकर्स भी प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। रिलीज से पहले एक- एक कर फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं। इनमें फुकरे वे और मशहूर अब तक रिलीज किए जा चुके है।

    खबरें और भी

    फुकरे 3 की स्टार कास्ट

    फुकरे 3 में एक बार फिर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी अहम किरदारों में देखने को मिलेंगे। इनके अलावा अली फजल अभी तक टीजर या ट्रेलर में नजर नहीं आए हैं, लेकिन फिल्म में उनके शामिल होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- Fukrey 3: दिल्ली में G20 के बाद होगा F3 सम्मेलन, 'लाली' और 'चूचा' के साथ 'फुकरा गैंग' फैंस से करेगी मुलाकात

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    फुकरे 3 को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है। वहीं, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म कुछ दिनों बाद 28 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।