Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 3 Trailer: लौट आई 'फुकरे' की टोली, राजनीति में उतरीं 'भोली पंजाबन', 'चूचा' की कॉमेडी ने किया लोटपोट

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 05:09 PM (IST)

    Fukrey 3 Trailer बॉलीवुड की हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शुमार फिल्म फुकरे के पहले दो पार्ट्स ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब फिल्म का थर्ड इंस्टॉलम ...और पढ़ें

    Varun Sharma, Richa Chadha and Pankaj Tripathi from Fukrey 3 Trailer
    Varun Sharma, Richa Chadha and Pankaj Tripathi from Fukrey 3 Trailer

    HighLights

    1. 'फुकरे 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज
    2. नए अवतार में दिखीं ऋचा चड्ढा
    3. कॉमेडी से भरपूर है 'फुकरे 3' का ट्रेलर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Fukrey 3 Trailer: थिएटर्स में एक बार फिर 'भोली पंजाबन' का दबंग और दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'फुकरे 3' एक बार फिर लोगों को हंसाने के लिए तैयार है। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा की मंडली ने हंगामा करने की तैयारी कर ली है। कुछ दिन पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस की फिल्म रिलीज की एक्साइटमेंट बढ़ गई। मेकर्स ने अब 'फुकरे 3' का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है।

    रिलीज हुआ 'फुकरे 3' का ट्रेलर

    फिल्म की सभी लीड स्टार कास्ट ने 'फुकरे 3' के ट्रेलर लॉन्च से पहले एक छोटा सा अनाउंसमेंट वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा ने बताया कि फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं, आज पंकज त्रिपाठी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। मूवी की स्टार कास्ट में सिर्फ अली फजल की कमी खल रही है, जिन्होंने पहले दो पार्ट्स में ऑडियंस का जमकर एंटरटेनमेंट किया।

    ट्रेलर लॉन्च से पहले वरुण शर्मा ने किया भावुक पोस्ट

    मृगदीप सिंह लाम्बा के निर्देशन में बनी 'फुकरे 3' को फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले वरुण शर्मा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 'फुकरे' के 10 साल पूरे होने पर अपनी फीलिंग्स बताईं। उन्होंने लिखा, ''फुकरे को 10 साल पूरे हो गए और आज स्पेशल डे है, जहां हम फिल्म के तीसरे इंस्टॉलमेंट का ट्रेलर लॉन्च कर रहे हैं। आंखों में आंसू और दिल में बहुत सारा प्यार लिए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर जा रहा हूं। हमे इतना प्यार देने के लिए और फुकरे को अपना समझने के लिए बहुत धन्यवाद। जो भी प्यार और अपनापन आप लोगों ने हमें दिया, उसके लिए आपका आभारी हूं।''

    वरुण ने आगे लिखा, ''भाई मेरा ना इक सपना है, जब हमारे कॉलेज का पहला दिन होगा ना दोनों भाई घोड़े पर जाएंगे कॉलेजा। तू सफेद पर मैं काले पर। दोनों ने काला चश्मा, लाल शर्ट, काली पैंट और काले जूते पहने होंगे!! भाई लड़कियां मर मिटेंगी हम दोनों पर। ये 2013 में फुकरे के लिए मेरा सपना था और 2023 में इसी अंदाज में फुकरे 3 का ट्रेलर लॉन्च करने से बेहतर और क्या हो सकता है।''

    खबरें और भी