Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 3 Box Office Collection Day 8: 'जवान' के सामने 'फुकरे 3' हुई मालामाल, आठवें दिन छाप डाले इतने नोट

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 07:36 AM (GMT+05:30)

    Fukrey 3 Day 8 Box Office Collection फुकरे की तीसरी किश्त इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। जवान और गदर 2 के सामने फुकरे 3 डट कर खड़ी है और जमकर ...और पढ़ें

    Fukrey 3 ने आठवें दिन की ताबड़तोड़ कमाई। Photo Credit- Instagram
    Fukrey 3 ने आठवें दिन की ताबड़तोड़ कमाई। Photo Credit- Instagram

    HighLights

    1. आठवें दिन भी जारी फुकरे 3 का जलवा
    2. फुकरे 3 ने आठवें दिन की ताबड़तोड़ कमाई
    3. धीरे-धीरे 100 करोड़ के करीब पहुंच रही फुकरे 3

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Box Office Collection Day 8: मृगदीप सिंह लांबा के द्वारा निर्देशित 'फुकरे 3' (Fukrey 3) का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये कॉमेडी ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा रही है। मूवी ने हफ्ते भर के अंदर हाफ सेंचुरी मार ली है और धीरे-धीरे फिल्म 100 करोड़ को छूने के लिए बेकरार है। मूवी का आठवें दिन का कलेक्शन भी ठीक-ठाक रहा।

    'फुकरे' (Fukrey) की तीसरी किश्त 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी और अभी तक फिल्म का जलवा बरकरार है। 'जवान' और 'गदर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सामने 'फुकरे 3' डट कर खड़ी है और जमकर कमाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Collection: भारत के बाद मिडिल ईस्ट में लहराया 'जवान' का परचम, वर्ल्डवाइड कमाई में रचा इतिहास

    फुकरे 3 ने आठवें दिन कितना कमाया?

    पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म 'फुकरे 3' ने पहले हफ्ते खूब कमाई की। दूसरे हफ्ते फिल्म के नंबर थोड़े कम हुए हैं। फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक, 'फुकरे 3' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि सातवें दिन कलेक्शन 3.62 करोड़ था।

    बीते कलेक्शन पर अगर नजर डाले तो फिल्म ने वीकेंड पर धुंआधार कमाई की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म फिर से वीकेंड पर लंबी छलांग मार सकती है। फिल्म ने अब तक कुल 66.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। जल्द ही फिल्म 70 करोड़ पूरा करके 100 करोड़ की तरफ बढ़ेगी।

    खबरें और भी

    'फुकरे 3' का डे वाइज कलेक्शन देखिए इधर- 

    • दिन 1- 8.82 करोड़
    • दिन 2- 7.81 करोड़
    • दिन 3- 11.67 करोड़
    • दिन 4- 15.18 करोड़
    • दिन 5- 11.89 करोड़
    • दिन 6- 4.11 करोड़
    • दिन 7- 3.62 करोड़
    • दिन 8- 3.25 करोड़ (अनुमानित)

    कुल कलेक्शन- 66 करोड़

    फुकरे 3 की कास्ट और कहानी

    'फुकरे 3' की कहानी चूचा यानी वरुण शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में चूचा ने फैंस को गुदगुदाने का कोई मौका नहीं गंवाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) एमएलए बनने के लिए चुनाव में खड़ी होती है और उसका कॉम्पटीटर कोई और नहीं बल्कि चूचा होता है। दोनों के बीच चुनाव जीतने के लिए खींचा-तानी होती है।

    कास्ट की बात करें तो फिल्म में पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा और मनजोत सिंह लीड रोल में हैं। इस बार अली फजल ने लीड रोल की बजाय कैमियो किया है।  

    यह भी पढ़ें- Mission Raniganj BO Prediction: चमक उठेगी अक्षय की सोई किस्मत? पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है 'मिशन रानीगंज'