Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 3 Promo: निर्दलीय कैंडिडेट बन चुनाव लड़ने को तैयार चूचा, भोली पंजाबन से टक्कर, सामने आई फिल्म की कहानी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 01:47 PM (IST)

    Fukrey 3 New Promo Released फुकरे 3 जिल्द रिलीज होने वाली है। मेकर्स आने वाले 10 दिनों में फिल्म को थिएटर्स में रिलीज कर देंगे। इस बीच ट्रेलर और गानों ...और पढ़ें

    Fukrey 3 New Promo Released, Instagram Image
    Fukrey 3 New Promo Released, Instagram Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Fukrey 3 New Promo Released: फुकरे 3 जल्द एक बार फिर अपनी मस्ती के साथ वापसी करने जा रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, अब फुकरे 3 का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसने फिल्म की मजेदार कहानी सामने रख दी है।

    फुकरे 3 के नए प्रोमो में चूचा और भोली पंजाबन की लव स्टोरी भी देखने को मिल रही है। कहानी की बात करें तो फुकरे 3 इस बार पॉलिटिकल होने जा रहा है यानी फुकरे इलेक्शन लड़ते हुए दिखाई देंगे और इनका कैंडिडेट होगा चूचा।

    यह भी पढ़ें- Upcoming Sequels: 'गदर 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद इन सीक्वल्स के लिए बढ़ा इंतजार, लिस्ट में 'पुष्पा 2' भी

    मजेदार है नया प्रोमो

    फुकरे 3 के प्रोमें में हनी यानी पुलकित सम्राट घोषणा करते हुए दिख रहे हैं कि वो इस बार वो चूचा के जरिए निर्दलीय कैंडिडेट बन चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके बाद प्रोमो में आगे फुकरों का थोड़ा स्ट्रगल देखने को मिलता है। सबसे दिलचस्प तो प्रोमो का अंत है।

    चूचा की लव स्टोरी का हुआ अंत

    भोली पंजाबन की शादी में रुकावट बनने चूचा पहुंच जाता है और सबके सामने अपने दिल की बात कहता है। हालांकि, इस नौटंकी का असर भोली पंजाबन पर रत्ती भर नहीं होता। यहां देखें फुकरे 3 का लेटेस्ट प्रोमो...

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

    फुकरे 3 की स्टार कास्ट 

    फुकरे 3 की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी अहम किरदारों में शामिल हैं। इसके अलावा अली फजल भी फिल्म में नजर आएंगे, लेकिन अभी तक उन्हें लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- Fukrey 3: दिल्ली में G20 के बाद होगा F3 सम्मेलन, 'लाली' और 'चूचा' के साथ 'फुकरा गैंग' फैंस से करेगी मुलाकात

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    फुकरे 3 के ट्रेलर में अली फजल नजर नहीं आए थे। पिछले दो पार्ट में एक्टर अहम रोल निभा चुके हैं। इस बार वो फिल्म का हिस्सा नहीं है या फिर दर्शकों के सामने एक सरप्राइज के साथ लौटेंगे ये फुकरे 3 की रिलीज के साथ पता चल ही जाएगा। फुकरे 3 को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म कुछ दिनों बाद 28 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।