Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming Sequels: 'गदर 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद इन सीक्वल्स के लिए बढ़ा इंतजार, लिस्ट में 'पुष्पा 2' भी

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 07:15 PM (IST)

    Upcoming Sequels Of Movies आने वाले सीक्वल्स में सबसे पहला नाम फुकरे 3 का है जो एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। वरुण शर्मा पुलकित सम्राट ऋचा चड्ढा और पंकज त् ...और पढ़ें

    बॉलीवुड में कई सीक्वल्स आने वाले हैं। Photo- Instagram
    बॉलीवुड में कई सीक्वल्स आने वाले हैं। Photo- Instagram

    HighLights

    1. अगले कुछ महीनों में सीक्वल्स की लाइन लगने वाली है
    2. गदर 2 की कमायबी ने फिल्मकारों को उत्साहित कर दिया है
    3. अब अगला सीक्वल फुकरे 3 है, जो 28 सितम्बर को रिलीज होगा

    नई दिल्ली, जेएनएन। पांच हफ्तों में 517 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ साथ सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गयी है। इससे आगे सिर्फ शाह रुख खान की पठान है, जिसने 542 करोड़ का नेट कलेक्शन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर किया है। 

    गदर 2 ने एक रिकॉर्ड और बनाया है। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सीक्वल है। सफल फिल्मों के सीक्वल्स बनाने की परम्परा काफी पुरानी है। कई फिल्मों के दूसरे भाग सफल भी रहे हैं, मगर जितनी कामयाबी गदर के सीक्वल ने हासिल की, वैसा कोई और फिल्म नहीं कर सकी। 

    गदर 2 की इस भारी-भरकम सफलता ने अब ऐसी फिल्मों का इंतजार बढ़ा दिया है, जो किसी फ्रेंचाइजी का सेकंड या थर्ड पार्ट हैं। आइए, जानते हैं कि आने वाले दिनों में कौन-कौन सी फिल्मों के सीक्वल्स रिलीज होंगे। 

    फुकरे 3

    मृगदीप सिंह लाम्बा निर्देशित फुकरे एक कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में सफल रहीं और अब तीसरी फिल्म 28 सितम्बर को रिलीज के लिए तैयार है।

    इस फ्रेंचाइजी में वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा और मनजोत सिंह लीड स्टार कास्ट में शामिल हैं। अली फजल पहली दो फिल्मों में रहे हैं, मगर तीसरी फिल्म में अली प्रमुख भूमिका में नहीं हैं। 

    यह भी पढ़ें: YRF Netflix Deal- यशराज और नेटफ्लिक्स के बीच मल्टीपल प्रोजेक्ट्स का करार, आमिर खान के बेटे का भी होगा डेब्यू

    टाइगर 3

    टाइगर सलमान खान की हिट फ्रेंचाइजी है। इस साल दिवाली पर इसकी तीसरी फिल्म टाइगर 3 रिलीज हो रही है। मनीष शर्मा निर्देशित इस फिल्म पर अब ट्रेड की नजरें टिकी हुई हैं। टाइगर 3 उन फिल्मों में गिनी जा रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म में कटरीना कैफ सलमान के साथ फीमेल लीड में हैं। 

    पुष्पा 2

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2- द रूल भी अब बहुप्रतीक्षित सीक्वल्स में शामिल हो गयी है। तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज की बेतहाशा सफलता के बाद इसके दूसरे भाग का इंतजार बढ़ गया है। हाल ही में पुष्पा 2 की रिलीज डेट की पुष्टि हुई है। फिल्म अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।

    खबरें और भी

    सिंघम अगेन

    पुष्पा 2 से बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन टकरा सकती है। 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट की पुष्टि होने के साथ ही 'सिंघम अगेन' भी खबरों में आ गयी है। सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर खबर है कि यह बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' से टकरा सकती है। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म में अजय देवगन सिंघम के किरदार में नजर आते हैं। 'सिंघम 3' में अर्जुन कपूर के विलेन बनने की खबरें भी आ रही हैं।

    वेलकम टू द जंगल

    वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल की घोषणा टीजर के साथ हो चुकी है। यह बॉलीवुड की सफल फ्रेंचाइजी है। 'वेलकम' सदाबहार कॉमेडी फिल्म मानी जाती है। तीसरी फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, परेश रावल, संजय दत्त समेत 24 कलाकार प्रमुख किरदार निभाते हुए दिखेंगे। वेलकम टू द जंगल (वेलकम 3) 20 दिसंबर, 2024 को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें: Aarav Kumar Birthday- ट्विंकल ने बेटे आरव को 21वें बर्थडे पर सौंपी ये कमान, अक्षय कुमार ने लिखा प्यारा मैसेज

    हेरा फेरी 3

    प्रियदर्शन की हेरा फेरी एक कामयाब फ्रेंचाइजी बन चुकी है। इसकी तीसरी फिल्म काफी समय से चर्चा में है, मगर अब इसके जल्द शुरू होने की खबरें आ रही हैं। फिल्म की स्टार कास्ट भी लगभग तय हो चुकी है। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी लीड रोल्स में वापसी कर रहे हैं और प्रोमो की शूटिंग हो चुकी है। 

    आशिकी 3

    म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म आशिकी 3 पर काम शुरू हो चका है। अनुराग बसु फिल्म के निर्देशक हैं और कार्तिक आर्यन हीरो हैं। अभी उनके अपोजिट फीमेल लीड की पुष्टि नहीं हुई है। 'आशिकी 3' की शूटिंग अगले साल जनवरी के अंत में शुरू होगी।