विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fukrey 3: 'चूचा' के चार्म से नहीं बच पाईं 'भोली पंजाबन', सड़क पर ढोल नगाड़े बजातीं ऋचा ने किया ऐसा काम, सब हैरान

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 02 Oct 2023 04:30 PM (IST)

Fukrey 3 चूचा और भोली पंजाबन के साथ हनी-लाली और पंडित जी ने आते ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया ...और पढ़ें

ऋचा चड्ढा ने शेयर किया वीडियो / फोटो- IMDB
ऋचा चड्ढा ने शेयर किया वीडियो / फोटो- IMDB

HighLights

  1. 'भोली-पंजाबन' पर चला 'चूचा' का जादू
  2. सड़क पर ढोल बजाती हुईं दिखीं ऋचा चड्ढा
  3. सोशल मीडिया पर 'भोली पंजाबन' में लोगों ने की ये बात नोटिस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3: फुकरे 3 ने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कहर मचाया हुआ है। 'फुकरे' और 'फुकरे-2' के बाद इसके तीसरे पार्ट को देखकर सिनेमाघरों में लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। वीकेंड पर तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया कि 'जवान' के भी पसीने छूट गए।

एक तरफ जहां 'जाफर भाई' अली फजल की कमी फिल्म में फैंस को थोड़ी-बहुत खल रही है, तो वहीं भोली पंजाबन और चूचा की प्यारी सी नोक-झोंक लोगों को बहुत ही पसंद आ रही है।

लेकिन अब लगता है कि 'चूचा' उर्फ वरुण शर्मा के चार्म की दीवानी 'भोली पंजाबन' भी हो गयी हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क पर ढोल -नगाड़े बजाते दिखीं ऋचा चड्ढा

'फुकरे-3' को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता के बीच ऋचा चड्ढा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इस वीडियो में ऋचा चड्ढा सड़क पर हैं और उन्होंने अपने गले में ढोल डाला हुआ है और वह अपने बाजू में खड़े शख्स से उसे बजाने का तरीका सीख रही है।

यह भी पढ़ें: Fukrey 3 Box Office Day 4: फुकरे 3 की रविवार को बॉक्स ऑफिस पर हुई 'चांदी', शाह रुख की 'जवान' को दी करारी मात

ये वीडियो 'फुकरे-3' की शूटिंग के दौरान का बिहाइंड द सीन्स वीडियो है। इस वीडियो में ऋचा चड्ढा के ढोल-नगाड़े से बजाने से ज्यादा, उनकी टी-शर्ट लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है, जिस पर दिलीप सिंह उर्फ 'चूचा' का सिर्फ नाम ही नहीं लिखा हुआ है, बल्कि उसकी शक्ल भी बनी हुई है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

यूजर्स बोले- 'भोली पंजाबन' पर 'चूचा' का असर

'फुकरे' और 'फुकरे-2' में तो ये दिखा ही चुके हैं कि कैसे वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा के किरदार 'भोली पंजाबन' पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहता, लेकिन 'भोली' उसे एक तिनका तक नहीं डालती। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "आखिरकार 'भोली पंजाबन' चूचा की पार्टी में शामिल हो ही गयी"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "अब तो हम भी अपने वोट्स 'चूचा' को ही देंगे"। अन्य यूजर ने लिखा, "मस्त सीक्वेंस था फिल्म में, अब जब आप आ ही चुकी हो चूचे की पार्टी में तो हमें अगले पार्ट में चूचा और भोली पंजाबन के बच्चे देखने हैं"।

फुकरे 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 43.48 करोड़ का बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें: Jawan: 'गदर-2' और 'फुकरे 3' से लड़ते हुए शाह रुख की 'जवान' का एक और अचीवमेंट, बनाया ये नया रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।