यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maldives VS Lakshadweep: सेलेब्स के बाद FWICE का फूटा गुस्सा, फिल्म निर्माताओं से मालदीव में शूटिंग रोकने की अपील
Maldives VS Lakshadweep लक्षद्वीप वर्सेस मालदीव विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के यूनियन फेडरेशन ऑफ वेस्ट ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maldives VS Lakshadweep: पिछले काफी समय से लक्षद्वीप वर्सेस मालदीव विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। भारतीय पर्यटन और द्वीपों को बढ़ावा देने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स एक साथ आए। अक्षय कुमार, सलमान खान, अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज ने मालदीव के मंत्रियों पर उनके नफरत भरे भाषण को लेकर पलटवार किया। अब फिल्म इंडस्ट्री की यूनियन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी बड़ा फैसला लिया है।
मालदीव पर फूटा FWICE का गुस्सा
बीते बुधवार को FWICE ने मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए एक प्रेस रिलीज जारी की और सभी फिल्म प्रोड्यूसर से मालदीव में अपनी शूटिंग रद्द करने की अपील की। प्रेस रिलीज जारी करते हुए उसमें लिखा गया कि 'देश और इसकी व्यापक संस्कृति के साथ एकजुटता दिखाते हुए, FWICE के सदस्यों ने अपने शूटिंग स्थानों के लिए मालदीव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: Lakshadweep Vs Maldives: कॉमेडियन वीर दास ने लक्षद्वीप विवाद पर ली चुटकी, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का उड़ाया मजाक
इसके साथ ही उन्होंने निर्माताओं को भारत में वैसे ही लोकेशन चुनने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उसमें लिखा गया कि 'हम सभी अपने प्रधानमंत्री और अपने राष्ट्र के प्रति पुरजोर समर्थन में खड़े हैं'।

क्यों हुआ मालदीव का बहिष्कार
हाल ही में मालदीव के मंत्रियों द्वारा लक्षद्वीप और पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद यह पूरा विवाद उभरा। इसके बाद पूरा बॉलीवुड और पूरा देश मालदीव के खिलाफ खड़ा हो गया है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मालदीव का बहिष्कार होने लगा।
इन सेलेब्स ने किया समर्थन
सलमान खान, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, जॉन अब्राहम , श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ समेत बी टाउन के कई सेलेब्स ने हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लक्षद्वीप जैसे भारतीय द्वीपों का प्रचार करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मालदीव के मंत्रियों द्वारा की गई भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियों पर भी कड़ी निंदा की।