Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'तुम बकवास करती हो', FWICE अध्यक्ष ने कंगना रनौत पर किया पलटवार, रणवीर सिंह के सपोर्ट में उठाई थी आवाज

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 06:36 PM (GMT+05:30)

    अभिनेता रणवीर सिंह के सपोर्ट में हाल ही में कंगना रनौत ने खुलकर बात की थी, जिस पर अब FWICE के अध्यक्ष का रिएक्शन सामने आया है। ...और पढ़ें

    कंगना रनौत, अशोक पंडित, रणवीर सिंह (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कंगना रनौत, अशोक पंडित, रणवीर सिंह (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. अशोक पंडित ने दिया बड़ा बयान

    2. कंगना रनौत पर साधा निशाना

    3. रणवीर सिंह के सपोर्ट में बोलीं कंगना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को भारत भाग्य विधाता फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत से अभिनेता रणवीर सिंह पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा लगाए गए बैन को लेकर सवाल पूछा गया था। 

    जिस पर अभिनेत्री ने धुरंधर एक्टर के पक्ष में अपनी राय रखी और खुद के बैन होने को लेकर भी चर्चा की। अब इस मामले पर FWICE के चीफ अशोक पंडित का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने कंगना के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बहुत कुछ बोला है। 

    कंगना पर भड़के अशोक पंडित 

    हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में FWICE अध्यक्ष अशोक पंडित ने रणवीर सिंह के बैन वाले मामले को लेकर कहा है- बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग इस मामले बिना कुछ जाने और समझे ही कमेंट कर रहे हैं। फेडरेशन के रुख को लेकर उनको काफी गलतफहमी हुई है। बहुत से लोगों ने हमें गालियां देना शुरू कर दिया है। मुझे पता लगा कि मंगलवार को कंगना रनौत ने भी इस मामले पर बहुत कुछ बोला है।

    यह भी पढ़ें- 'दुश्मन भी बढ़ते हैं,' Ranveer Singh बैन मामले पर कंगना रनौत की दो टूक, धुरंधर के 'हमजा' को दी सलाह

    kangana ranaut ashoke pandit (1)

    वह मामले को पूरी तरह से ठीक से समझी ही नहीं और बस कमेंट कर दिया। उन्होंने ने यह भी कहा कि मुझे भी इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया है। तो मैंने उनस कहना चाहूंगा कि तुम बकवास करती हो, इसीलिए मैंने तुम्हें बैन किया है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे बारे में क्या सोचता है और क्या बोलता है।

    kangana ranaut ashoke pandit

    ये  इंडस्ट्री से जुड़ा एक बहुत बड़ा और गंंभीर मुद्दा है। जिसका अंदाज भी तुम लगा नहीं पाओगी। तुम बस यूं ही कुछ भी बोले जा रही हो। साफ-साफ बता दूं कि हम से कोई भी रणवीर सिंह के खिलाफ नहीं है, हम बस मामले को सुलझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

    खबरें और भी

    रणवीर सिंह से हटा बैन

    बुधवार को मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने ये एलान किया है फेडरेशन अभिनेता रणवीर सिंह पर लगी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (असहयोग निर्देश) हटा रही है, जिसे कुछ लोग बैन समझ रहे थे। 

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh से हटा बैन, Don 3 विवाद में ढीले पड़े FWICE के तेवर, एक्टर को मिली रहत