Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh से हटा बैन, Don 3 विवाद में ढीले पड़े FWICE के तेवर, एक्टर को मिली रहत

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 02:25 PM (IST)

    Ranveer Singh vs FWICE: डॉन 3 विवाद को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने अभिनेता रणवीर सिंह से बैन हटाने का फैसला लिया है। ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह से हटा बैन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रणवीर सिंह से हटा बैन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बैन मुक्त हुए अभिनेता रणवीर सिंह

    2. FWICE ने बदला अपना फैसला

    3. डॉन 3 विवाद में आया नया मोड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डॉन 3 छोड़ने को लेकर बीते समय में धुरंधर फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह का नाम काफी चर्चा में रहा है। निर्माता फरहान अख्तर की शिकायत के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की तरफ से रणवीर सिंह बैन यानी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव लागू की गई थी, जिसका तमाम सेलेब्स ने भी विरोध जताया। 

    अब इस विवाद को लेकर FWICE ने यूटर्न लिया है और तत्काल प्रभाव से रणवीर सिंह बैन हटाने का फैसला लिया है। इस मामले को लेकर मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान FWICE अध्यक्ष ने इस बात का एलान किया है। 

    रणवीर से हटा बैन

    बुधवार को डॉन 3 विवाद को लेकर रणवीर सिंह पर FWICE द्वारा लगाई गई नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव को लेकर चर्चा हुई। समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से FWICE की तरफ से रणवीर से बैन हटाए जाने वाली प्रेस रिलीज को भी जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 एक्टर का टूटा सब्र का बांध, Don 3 विवाद में कूदने पर रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस

    ranveer singh don 3 dispute

    इतना ही नहीं रणवीर सिंह बैन मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कहा है- डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (असहयोग आदेश) वापस ले रहे हैं। संबंधित सभी पक्षों से इस मामले पर चर्चा की जाएगी और इसका समाधान निकाला जाएगा।

    खबरें और भी

    FWICE का ये फैसला उस समय में आया है, जब रणवीर सिंह द्वारा कमेटी के फैसले को चुनौती दी गई और उनके खिलाफ केस फाइल करने की योजना बनाई गई। इसके लिए रणवीर की तरफ से FWICE को लीगल नोटिस भी भेजा गया। 

    क्या है डॉन 3 का विवाद

    दरअसल रणवीर सिंह ने निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म डॉन 3 को साइन करने के बाद अचानक छोड़ दिया। जिसके चलते फरहान और रितेश को आर्थिक तौर पर 45 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। रणवीर के इस रवैये को लेकर फरहान ने FWICE में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद उन पर नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव के तहत FWICE ने बैन लगाने का एलान किया था, जो अब हट गया है। 

    यह भी पढ़ें- 'दुश्मन भी बढ़ते हैं,' Ranveer Singh बैन मामले पर कंगना रनौत की दो टूक, धुरंधर के 'हमजा' को दी सलाह