Don 3 का झगड़ा भूल फरहान अख्तर के साथ नई फिल्म करेंगे Ranveer Singh, 'पैच अप' करने की कोशिश हुई नाकाम?
डॉन 3 (Don 3) का विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फरहान अख्तर से बात किए जाने की खबर आ रही है। ...और पढ़ें

रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर से की पैचअप की कोशिश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डॉन 3 (Don 3) को अचानक छोड़ना रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लिए मुसीबत बन गया है। रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) उनकी शिकायत लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) के पास पहुंच गए थे।
FWICE ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग' का निर्देश जारी कर दिया। साथ ही इंडस्ट्री से एक्टर को बैन करने की गुजारिश की। अब इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट गई है। कोई उनका सपोर्ट कर रहा है तो कोई विरोध।
रणवीर ने फरहान को दिया ऑफर
खैर, इन सबके पीछे अब खबर आ रही है कि डॉन 3 का मामला सुलझाने के लिए रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर से बात की और उनके सामने नई फिल्म की पेशकश रखी है। एबीपी लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए उन्होंने फरहान से बात की और उनके साथ भविष्य में एक फिल्म करने की पेशकश की।
फरहान-जोया ने ठुकराया ऑफर
यही नहीं, रणवीर ने फरहान की बहन जोया अख्तर के साथ भी एक फिल्म करने का ऑफर दिया जिनके साथ उन्होंने पहले गली बॉय की थी। हालांकि, रणवीर की यह कोशिश नाकाम रही। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रणवीर की तरफ से यह ऑफर फरहान और उनके प्रोडक्शन पार्टनर रितेश सिधवानी को दी गई थी, लेकिन दोनों ने यह ऑफर ठुकरा दिया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फरहान और जोया, रणवीर के साथ कभी काम नहीं करना चाहते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Explainer: 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं...', Ranveer Singh के लिए नामुमकिन हो गया!
रणवीर सिंह की आगामी फिल्म
धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता के बीच रणवीर सिंह विवादों में भी फंसे रहे। कभी उन पर कांतारा के एक सीन की मिमिक्री करने के चलते कोर्ट-कचहरी का सामना करना पड़ा तो कभी डॉन 3 छोड़ने के लिए बवाल झेलना पड़ रहा है। इन सबके बीच रणवीर अपनी मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म प्रलय की तैयारियों में जुटे हुए हैं।