Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Don 3 के विवाद में Salman Khan की एंट्री, फरहान और रणवीर के बीच भाईजान करेंगे सुलह की कोशिश?

    Updated: Fri, 29 May 2026 08:16 AM (IST)

    डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सुलह कराने के लिए सलमान खान ने एंट्री की है। उन्होंने दोनों से बात कर शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के बीच डॉन 3 (Don 3) को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी में सलमान खान की एंट्री हो चुकी है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले रणवीर पर बैन लगा दिया था जिसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ा।

    दरअसल फरहान का कहना है कि एक्टर ने शूटिंग शुरू होने से बस कुछ ही दिन पहले मना किया जिसकी वजह से उनका काफी सारा पैसा बर्बाद हुआ क्योंकि प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका था। अब रणवीर और फरहान के बीच चल रही इस जंग को सलमान खान सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- रणवीर की 'सीक्रेट डील' पर Farhan Akhtar ने फेरा पानी, खुन्नस में आकर किया कुछ ऐसा; Don 3 विवाद में नई पहेली?

    क्या है सलमान खान की कोशिश?

    सलमान खान को वैसे भी फिल्म इंडस्ट्री का गॉडफादर कहा जाता। उसकी वजह भी है क्योंकि सुपरस्टार हमेशा मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। 'डॉन 3' को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को बढ़ता देखकर सलमान खान ने एंट्री मारी है ताकि दोनों पक्ष सौहार्दपूर्ण ढंग से अपने इस मुद्दे को सुलझा लें।

    Ranveer Singh

    सलमान खान ने दोनों लोगों से की बात

    सलमान खान के रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों के साथ ही अच्छे रिलेशन हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान ने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि वे अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के भविष्य को नुकसान पहुंचाए बिना अपने मुद्दों को सुलझा लें। उन्होंने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव डिफ्रेंस दशकों से इंडस्ट्री में है और ये आम बात है। इसके अलावा उन्होंने रणवीर से भी लंबी बातचीत की और उनका नजरिया समझा।

    खबरें और भी

    सलमान नुकसान के मामले में फरहान के साथ खड़े हैं, और रणवीर को भी धुरंधर की ऐतिहासिक सफलता का लाभ उठाने के लिए नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh के विवाद के बीच वायरल हुआ Don 3 का पुराना वीडियो, यूजर्स बोले- 'धुरंधर 2 के बाद यह छोटा भीम...'