Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर की 'सीक्रेट डील' पर Farhan Akhtar ने फेरा पानी, खुन्नस में आकर किया कुछ ऐसा; Don 3 विवाद में नई पहेली?

    Updated: Wed, 27 May 2026 06:09 PM (IST)

    फिल्म डॉन 3 का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में एक अहम जानकारी सामने आ रही है, जो आपको चौंका देगी। ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह और फरहान अख्तर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रणवीर सिंह और फरहान अख्तर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 2023 में हुई थी फिल्म डॉन 3 की घोषणा

    2. रणवीर सिंह की एग्जिट से गर्माया मामला

    3. फरहान अख्तर ने जताई नाराजगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म डॉन 3 को लेकर सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। जिसकी वजह अभिनेता रणवीर सिंह का इस मूवी को छोड़ना है। बाद में इस मामले को लेकर डॉन 3 के निर्माता फरहान अख्तर ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और मामले को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) तक लेकर गए। 

    FWICE की हाई लेवल की मीटिंग के बाद रणवीर सिंह पर बैन लगाने का एलान किया गया। अब खबर आ रही है कि डॉन 3 को छोड़ने के बदले में रणवीर ने फरहान को सीक्रेट डील ऑफर की थी, जिसे खुन्नस में आकर उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। 

    क्या थी रणवीर सिंह की सीक्रेट डील?

    साल 2023 में मेकर्स की तरफ से डॉन 3 का आधिकारिक एलान किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह डॉन के किरदार में मौजूद रहे। फिर अचानक से रणवीर ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर तले बनने वाली डॉन 3 को छोड़ दिया, जिसकी वजह से मेकर्स को बड़ा झटका लगा। फरहान ने एफडब्यूआईसीई में रणवीर सिंह की शिकायत की और नाराजगी व्यक्त की। 

    यह भी पढ़ें- कौन बनेगा अगला 'डॉन'? रणवीर सिंह की जगह AI ने गिनाए 5 एक्टर्स के नाम, एक निकला बड़ा सरप्राइज

    ranveer singh don 3 dispute (2)

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह की टीम ने फरहान अख्तर और अन्य के साथ इस मामले को सुझलाने की भरपूर कोशिश की। रिपोर्ट के आधार पर रणवीर की तरफ से एक्सेल एंटरटेनमेंट को 35 करोड़ का एक बड़ा ऑफर दिया गया। जिसमें डील ये थी कि रणवीर सिंह फरहान और अन्य को 10 करोड़ की धनराशि वापस करेंगे, इसके अलावा वह एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले भविष्य में उनके साथ बनने वाली किसी भी मूवी में 25 करोड़ का डिस्कॉउंट भी रखेंगे। 

    खबरें और भी

    ranveer singh don 3 dispute

    लेकिन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने रणवीर सिंह की इस डील को ठुकरा दिया। हालांकि, जागरण इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। फरहान और रितेश के दावे के आधार पर डॉन 3 से रणवीर के अचानक से बाहर होने की वजह से उन्हें न सिर्फ पैसे और बल्कि प्रोफेशनल तौर पर भी काफी नुकसान हुआ है।

    नहीं करेंगे रणवीर सिंह के साथ काम 

    एक्सेल एंटरटेनमेंट के मालिक फरहान अख्तर और रितेश सिधावानी ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) से अपनी शिकायत में ये साफ किया है कि वह भविष्य में कभी भी रणवीर सिंह के साथ कोई भी नहीं बनाएंगे। 

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh के बैन से बॉलीवुड में हलचल, 'आंखें' एक्टर के पुराने जख्म हुए ताजा, संजय गुप्ता ने निकाली भड़ास