Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh के बैन से बॉलीवुड में हलचल, 'आंखें' एक्टर के पुराने जख्म हुए ताजा, संजय गुप्ता ने निकाली भड़ास

    Updated: Wed, 27 May 2026 04:16 PM (IST)

    रणवीर सिंह पर FWICE के बैन लगाने निर्देश के बीच अब बॉलीवुड के कई सितारों ने इस मामले पर रिएक्ट किया है। ...और पढ़ें

    बॉलीवुड सितारों ने रणवीर के बैन पर किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram

    बॉलीवुड सितारों ने रणवीर के बैन पर किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट में बनने वाली फिल्म 'डॉन-3' को लेकर चल रहे विवाद के बीच FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'नॉन-कॉर्पोरेशन डायरेक्टिव' जारी किया था और जब तक मामला सुलझ न जाए, तब तक 'धुरंधर 2' एक्टर पर बैन लगा दिया था।

    जब तक यह मामला पूरी तरह से सुलझता नहीं है, तब तक इस फेडरेशन से जुड़े वर्कर्स रणवीर सिंह संग काम नहीं कर पाएंगे। 'धुरंधर 2' एक्टर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्पलॉयज की तरफ से लगे बैन पर हाल ही में रणवीर सिंह को लेकर बॉलीवुड सितारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई हैं। 

    उम्मीद है यह मामला जल्द ही सुलझे - मनोज बाजपेयी

    द फैमिली मैन एक्टर मनोज बाजपेयी ने हाल ही में 'गवर्नर' के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर के खिलाफ जारी लिए गए FWICE के निर्देश पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा,

    "मैं आपको एक चीज बताना चाहूंगा कि जितने भी इंडस्ट्री में लोग हैं, उन्होंने यह खबर सोशल मीडिया पर पढ़ ली है, लेकिन उनके पास इस बारे में डिटेल इन्फॉर्मेशन नहीं है। हालांकि, एक सह कलाकार और इंडस्ट्री के मेंबर होने के नाते हम यही चाहते हैं कि यह मामला जल्द से जल्द सुलझ जाए।"

    manoj bajpayee 1

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh के बैन के बाद 'प्रलय' के मेकर्स का बड़ा फैसला, Fwice के निर्देश के खिलाफ लेंगे CCI की मदद?

    300 लोग भी उस सेट पर काम कर रहे हैं- संजय गुप्ता

    निर्देशक संजय गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर यह क्लियर किया है कि FWICE के इस तरह के निर्णय का असर रणवीर सिंह से कई अधिक वर्कर्स पर होगा। अभिनेता ने कहा, "जब एक ए लिस्टर एक्टर शूट करता है, तो उस सेट पर 300 से ज्यादा वर्कर्स होते हैं। उन्हें ( रणवीर सिंह) को बैन करो..तुम उन्हें नहीं रोक रहे, बल्कि वर्कर्स से उनकी रोजी रोटी छीन रहे हो, इसमें कौन सी समझदारी है?

    खबरें और भी

    SANJAY GUPTA1

    चंकी पांडे ने भी झेला है बैन का दर्द

    रणवीर सिंह के बैन के बीच चंकी पांडे ने भी FWICE के फैसले पर बातचीत करते हुए उस समय को याद किया जब 1987 में फिल्म इंडस्ट्री की हड़ताल के बीच पहलाज निहलानी ने फिल्म 'आग ही आग' की शूटिंग ऊटी में की थी। इस बात से फेडरेशन (fwice) इतना नाराज हो गया था कि उन्होंने कुछ समय के लिए न्यू कमर चंकी पांडे समेत कई लोगों को बैन कर दिया था। चंकी पर एक हफ्ते बैन लगा और माफी मांगने के बाद ही उसे हटाया गया।

    हालांकि, मूवी में चंकी पांडे के अलावा धर्मेंद्र और शत्रुघ्न जैसे बड़े सितारे भी थे, जिनके पास उस दौर में बड़ी-बड़ी फिल्में थीं, इस वजह से उन्हें बैन नहीं किया गया। चंकी पांडे ने बताया कि इंडस्ट्री बहुत ही नाजुक है और इस बैन का दर्द वह भी झेल चुके हैं।

    chunky panday

    पूनम ढिल्लों बोलीं-रणवीर को हमारे पास आना चाहिए था

    सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने FWICE के फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "यह बहुत ही अजीब सिचुएशन है, क्योंकि वह हमारे लोगों में से एक हैं। हालांकि, आर्टिस्ट-प्रोड्यूसर और फेडरेशन किसी ने भी हमें इस बारे में सूचित नहीं किया। हम इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर सकते थे। हमारा एसोसिएशन प्रोड्यूसर और एक्टर्स के बीच इस तरह के मुद्दों को सुलझाने का काम ही करता है।

    पूनम ढिल्लो ने कहा, "रणवीर सिंह सिंटा का हिस्सा हैं, वह हमें मामले में शामिल कर सकते थे, ताकि हम इसे और बेहतरीन ढंग से सुलझा सके। मैं चाहूंगी कि हर एक्टर अपने कमिटमेंट को पूरा करने की कोशिश करे, लेकिन अगर किसी तरह की दिक्कत आती है, तो हमें उसे साथ में मिलकर सुलझाना चाहिए। सच तो ये है कि अगर मैं किसी चीज के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानती हूं, तो मैं यह नहीं बता सकती कि वह सही है या फिर गलत।"

    यह भी पढ़ें- TMKOC: जेठालाल ने 'Dhurandhar' को चटा दी धूल, OTT पर कायम है तारक मेहता की बादशाहत