Ranveer Singh के विवाद के बीच वायरल हुआ Don 3 का पुराना वीडियो, यूजर्स बोले- 'धुरंधर 2 के बाद यह छोटा भीम...'
रणवीर सिंह के बैन विवाद के बीच हाल ही में उनकी फिल्म 'डॉन-3' का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस अपनी राय दे रहे हैं। ...और पढ़ें

डॉन 3 का पुराना वीडियो हुआ वायरल/ फोटो- Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर' आने से पहले ही फरहान अख्तर ने उन्हें 'डॉन' बनाने का निर्णय ले लिया था। 9 अगस्त 2023 में 'डॉन-3' से एक्टर का पहला लुक सामने आया था, जिसके बाद फैंस ने शाह रुख खान को रिप्लेस करने पर मेकर्स को काफी लताड़ लगाई थी।
हालांकि, रणवीर सिंह ने धुरंधर (Dhurandhar) की सफलता के बाद डॉन 3 से किनारा कर लिया, जिसकी वजह से फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया। अब इन सब विवादों के बीच एक बार फिर से डॉन 3 से अभिनेता का फर्स्ट लुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
डॉन 3 का पुराना वीडियो देख 2 हिस्सों में बंटे यूजर्स
साल 2023 में जब डॉन 3 का टीजर रिलीज हुआ तो यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए थे। कुछ लोगों को लग रहा था कि रणवीर सिंह 'डॉन' के लिए परफेक्ट हैं, तो वहीं कुछ का मानना था कि वह अमिताभ बच्चन और शाह रुख खान की तरह 'विजय' के किरदार में जान नहीं डाल सकते। हालांकि, 4 साल बाद भी माहौल कुछ ज्यादा बदला नहीं है।
डॉन 3 के फर्स्ट लुक टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो पर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के विवाद के बीच नए कमेंट्स सामने आए हैं, जहां एक यूजर ने लिखा, "इस किरदार में सिर्फ शाह रुख ही जमते हैं।" तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "रणवीर प्लीज आप इस मूवी को पूरा कीजिये, आपको बिग स्क्रीन पर देखने के लिए मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'अब ये फ्लॉप फिल्म देंगे...' Dhunrandhar से सुपरस्टार बने Ranveer को लेकर डायरेक्टर की ऐसी भविष्यवाणी!
यूजर्स बोले 'धुरंधर 2' करने के बाद छोटा भीम लगेगा
धुरंधर 2 के टाइटल वीडियो अनाउंसमेंट पर ऑडियंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, "शायद धुरंधर नहीं करता तो रणवीर को डॉन 3 और शक्तिमान करनी पड़ती। अब धुरंधर 2 के बाद ये इस रोल में छोटा भीम लगेगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सच कहूं ये टीजर बिल्कुल शिट है। डॉन के लिए रणवीर सिंह की स्टाइलिंग बिल्कुल भी सही नहीं थी, इसमें एक्टर की कोई गलती नहीं है।" एक और अन्य यूजर ने लिखा, "अब फरहान अख्तर गॉन-3 बनाएंगे, क्योंकि रणवीर तो मूवी छोड़ चुके हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "भाई कुछ भी हो जाए, ये मूवी मत करना आप, क्योंकि इसकी स्टोरीलाइन ही वीक है।"
फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE ने लिया था फैसला
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि एक्सेल एंटरटेनमेंट के मालिक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की शिकायत पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'नॉन-कॉर्पोरेशन डायरेक्टिव' जारी किया गया है। इस निर्देश के बाद फेडरेशन से जुड़े वर्कर्स रणवीर सिंह के साथ काम नहीं कर सकते।