Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunny Deol ने भाई बॉबी के लिए कुर्बान की थी ये फिल्म? बाद में शाह रुख खान- सलमान खान की जोड़ी हुई ब्लॉकबस्टर

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 02:03 PM (IST)

    सनी देओल ने बॉलीवुड को कई बड़ी और यादगार फिल्में दी हैं। फिल्मों के साथ-साथ फैंस उन्हें फैमिली मैन के तौर पर भी काफी प्यार देते हैं। रिपोर्ट्स की मानें ...और पढ़ें

    सनी देओल ने भाई बॉबी के लिए छोड़ी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म / फोटो- Instagram-bobby deol/ IMDB
    सनी देओल ने भाई बॉबी के लिए छोड़ी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म / फोटो- Instagram-bobby deol/ IMDB

    HighLights

    1. जब सनी देओल ने भाई बॉबी देओल के लिए दी थी बड़ी कुर्बानी
    2. छोड़ दी थी राकेश रोशन की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म
    3. शाह रुख खान-सलमान खान की चमक गयी थी किस्मत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल और बॉबी देओल दोनों ने ही 90 के दशक में खूब नाम कमाया। साल 2023 में एक बार देओल ब्रदर्स उसी दौर को वापस जी रहे हैं। एक तरफ जहां सनी देओल ने 'गदर 2' (Gadar 2)के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास लिखा, तो वही आश्रम जैसी सफल सीरीज देने के बाद अब बॉबी देओल जल्द ही रणबीर कपूर संग 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं।

    इस फिल्म में वह विलेन की भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे। वैसे तो बॉबी देओल और सनी देओल की प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातें फैंस पहले से ही जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सनी देओल (Sunny Deol)ने अपने छोटे भाई बॉबी देओल के लिए एक ऐसी बड़ी फिल्म की कुर्बानी दी थी, जिसमें बाद में शाह रुख खान-सलमान खान साथ आए और इस फिल्म ने उन्हें हिंदी सिनेमा का 'करण-अर्जुन' बना दिया।

    सनी देओल ने छोड़ी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

    सनी देओल ने घायल से लेकर घातक तक कई सफल और यादगार फिल्में अपने करियर में दी। कई ऐसी भी फिल्में हैं, जिनकी फर्स्ट च्वाइस तो सनी थे, लेकिन उन्होंने उन प्रोजेक्ट्स को ठुकरा दिया और बाद में वह मूवीज ब्लॉकबस्टर हो गयी। इन्हीं में से एक फिल्म है शाह रुख खान-सलमान खान (Salman Khan) स्टारर करण-अर्जुन, जो 1995 में रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: देओल ब्रदर्स ने खोले एक दूसरे के राज, बॉबी ने बताया धर्मेंद्र के लिपलॉक पर कैसा था सनी का रिएक्शन

    IMDB ट्रीविया पेज पर छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म शाह रुख-सलमान से पहले देओल ब्रदर्स यानी कि सनी और बॉबी देओल को ऑफर हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, शुरुआत में इस फिल्म का टाइटल करण-अर्जुन नहीं, बल्कि कायनात था।

    खबरें और भी

    बॉबी के लिए सनी देओल ने कुर्बान की थी करण-अर्जुन

    रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि राकेश रोशन 'करण-अर्जुन' दो रियल भाइयों के साथ बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने देओल ब्रदर्स के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट शेयर की थी, जो सनी देओल को पसंद भी आई थी। हालांकि, खबरों के मुताबिक सनी देओल ने राकेश रोशन की इस फिल्म का ऑफर अपने भाई के लिए ठुकरा दिया।

    Photo Credit- Imdb 

    दरअसल सनी देओल-बॉबी देओल को जब करण-अर्जुन ऑफर हुई थी, उस वक्त तक बॉबी देओल का बॉलीवुड में डेब्यू नहीं हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल नहीं चाहते थे कि सेकंड लीड के तौर पर और उनकी प्रेजेंस में उनके भाई का काम फिल्म में नजरअंदाज हो, जिसकी वजह से उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी। आपको बता दें कि करण अर्जुन शाह रुख-सलमान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक हैं।

    यह भी पढ़ें: Sunny Deol और बॉबी देओल मिलकर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का, 18 साल बाद इस शो में लौटेगी जोड़ी?