Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunny Deol: 'गदर 2' एक्टर सनी देओल के बंगले की नहीं होगी नीलामी, ऑक्शन पर बैंक ने लगाई रोक

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 11:31 AM (IST)

    Gadar 2 Actor Sunny Deol Juhu Bungalow Auction Withdrawn By Bank सनी देओल अपनी हालिया रिलीज फिल्म गदर 2 की बंपर कमाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फै ...और पढ़ें

    Gadar 2 Actor Sunny Deol Juhu Bungalow Auction Withdrawn By Bank
    Gadar 2 Actor Sunny Deol Juhu Bungalow Auction Withdrawn By Bank

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Actor Sunny Deol Juhu Bungalow Auction Withdrawn By Bank: सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। गदर 2 की छप्परफाड़ कमाई एक्टर को जबरदस्त चर्चा में बनाए हुए है। इस बीच हाल ही में सनी देओल को लेकर ऐसी खबर आई कि लोग हैरान रह गए।

    सनी देओल को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा ने शनिवार को एक विज्ञापन जारी किया। जिसमें बताया गया कि सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी की जा रही है। एक्टर  ने अपने बंगले को गिरवी रखकर लगभग 56 करोड़ का कर्ज लिया था।

    बैंक की नोटिस ने मचाया हड़कंप

    सनी देओल ने बाद में 56 करोड़ का भुगतान नहीं किया। अब लोन की रकम और ब्याज को वसूलने के लिए बैंक एक्टर के बंगले की नीलामी करने जा रही है, जो 25 सितंबर को होने वाली है। बैंक की तरफ से ऑक्शन के लिए प्रॉपर्टी की कीमत 51.43 करोड़ रखी गई।

    नीलाम नहीं होगा सनी देओल का बंगला

    वहीं, अब इस खबर को लेकर नई अपडेट सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 21 अगस्त को एक नई नोटिस जारी की है, जिसके अनुसार, सनी देओल के बंगले के ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है। बैंक ने इसके पीछे की वजह टेक्निकल कारण बताए है।

    खबरें और भी

    फैंस हुए थे परेशान

    सनी देओल से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद फैंस बेहद हैरान रह गए थे कि आखिरकार गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बावजूद सनी देओल इतने कर्ज में डूबे हुए हैं। एक्टर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे थे।

    गदर 2 की छप्परफाड़ कमाई

    गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 10 दिन पूरे कर लिए है। 11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल की ये फिल्म पहले दिन से रिकॉर्ड बनाने के पीछे पड़ी हुई है। अब तक गदर 2 कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

    400 करोड़ क्लब में होगी शामिल

    गदर 2 के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब 400 करोड़ की ओर दौड़ लगा रही है। फिल्म ने 10 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 377 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म कमाई के मामले में इतनी तेजी से कुछ और दिनों तक दौड़ती रही तो ये 500 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर जाएगी।