विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'प्रेग्नेंट हैं क्या...? 'Ameesha Patel की बिकिनी फोटोज देखकर फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका, दिखाई दिया बेबी बंप

Published: Sat, 19 Apr 2025 01:03 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ कहो ना प्यार है से अपने करियर की शुरुआत की थी। ...और पढ़ें

अमीषा पटेल ने बिकीनी में शेयर की फोटो (Photo: Instagram)
अमीषा पटेल ने बिकीनी में शेयर की फोटो (Photo: Instagram)

HighLights

  1. गदर 2 में निभाया सकीना का रोल
  2. अमीषा पटेल ने शेयर की फोटो
  3. प्रेग्नेंट हैं अमीषा पटेल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गदर 2 (Gadar 2) एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) 49 साल की उम्र में जितनी फिट और फाइन दिखती हैं उससे उनसे हर कोई इंस्पायर होता है। एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन के साथ पिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू किया था और इसके बाद गदर की सकीना बनकर सबका दिल जीत लिया।

एक्ट्रेस ने बिकीनी में पोस्ट की फोटोज

हालांकि अब अमीषा पटेल की एक लेटेस्ट फोटो ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की मोनोकिनी में पोज देते हुए एक फोटो शेयर की है जिसमें वो उनका पेट काफी दिखाई दे रहा है। उनकी लेटेस्ट फोटो देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं?

यह भी पढ़ें: पाक एक्टर Fawad Khan के सपोर्ट में उतरीं Ameesha Patel, भारत में 'अबीर गुलाल' के रिलीज विवाद पर कह दी ये बात

ग्रीन कलर की बिकिनी पहने आईं नजर

अमीषा के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार अभिनेत्री दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने कई फोटोज और वीडियोज शेयर की है जिसमें उन्होंने ग्रीन कलर की मोनोकिनी बिकनी के ऊपर व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है। एक्ट्रेस इसी के साथ पूल में आईस्क्रीम खाती नजर आईं। वहीं एक फोटो में उन्होंने केवल बिकिनी पहनी है जिसमें उनका पेट साफ दिखाई दे रहा है। अमीषा ने अपने बाल खुले रखे हैं और टोपी के साथ धूप वाला काला चश्मा भी पहना हुआ है।

फैंस ने किए खूब सारे कमेंट्स

हालांकि, सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के तुरंत बाद फैंस आश्चर्य में पड़ गए। उन्हें लगा कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं? एक प्रशंसक ने पूछा। “प्रेग्नेंट लग रहे हो…..??? या मेरी गलतफेहमी है???" एक अन्य ने लिखा - “क्या आप प्रेग्नेंट हैं?” एक तीसरी ने कमेंट किया-“वह प्रेग्नेंट लग रही हैं।”

हालांकि कई फैंस उनकी तारीफ भी करते नजर आए। कुछ ने उन्हें "खूबसूरत" कहा, तो कुछ ने अभिनेत्री को "हॉटी" कहकर बुलाया।

रोहित और सोनिया को घर-घर पहुंचाया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा की कहो ना प्यार है इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई। न्यूज 18 शोशा को दिए एक इंटरव्यू में अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अमीषा ने कहा,"एक सामान्य लड़का और लड़की-नेक्स्ट-डोर होने से हम सनसनी बन गए। रोहित और सोनिया पूरे देश के क्रश बन गए। यह कोई साधारण फिल्म नहीं थी। लोगों ने किरदारों को जिया है!"

यह भी पढ़ें: Ameesha Patel ने Gadar 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा को किया एक्सपोज, शेयर किया अनदेखा वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।