विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 Box Office Day 11: 'गदर 2' को 400 करोड़ क्लब के करीब पहुंच लगा झटका, बिजनेस में अचानक आई भारी गिरावट

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 22 Aug 2023 08:08 AM (IST)

Gadar 2 Box Office Collection Day 11 सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 तेजी से अपना बिजनेस ...और पढ़ें

Gadar 2 Box Office Collection Day 10
Gadar 2 Box Office Collection Day 10

HighLights

  1. गदर 2 के बिजनेस को लगा झटका
  2. 11वें दिन कमाए कितने करोड़
  3. 400 करोड़ क्लब में कब करेगी एंट्री

नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Box Office Collection Day 11: सनी देओल अपने जुहू बंगले की नीलामी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच उनकी फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। रिलीज के साथ ही सनी पाजी की फिल्म ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया था। अब नौबत ये आ गई है कि फिल्म 400 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है।

11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 ने अब बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म छप्परफाड़ कमाई भी कर चुकी है, लेकिन फिर भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब गदर जल्द एक बार फिर मील का पत्थर साबित होने वाली है।

फिल्म के बिजनेस को लगा झटका

मंडे टेस्ट में इस बार गदर 2 को जोरदार झटका खाना पड़ा। फिल्म का कलेक्शन तेजी से नीचे गिर गया है। हालांकि, फिल्म फिर भी आगे बढ़ रही है। दूसरे वीकेंड पर कलेक्शन की बात करें तो गदर 2 ने शुक्रवार को 20 करोड़ के आसपास बिजनेस किया। वहीं, शनिवार को कलेक्शन 31.07 और रविवार को 38.90 करोड़ रहा।

11वें दिन कमाए कितने करोड़ ?

गदर 2 के अब सोमवार के बिजनेस की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कमाई में भारी गिरावट आई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 21 अगस्त को देशभर में लगभग 14 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही गदर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 389.10 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

  • 1 दिन- 40.10 करोड़

  • 2 दिन- 43.08 करोड़

  • 3 दिन- 51.70 करोड़

  • 4 दिन- 38.70 करोड़

  • 5 दिन- 55.40 करोड़

  • 6 दिन- 32.37 करोड़

  • 7 दिन- 23.28 करोड़

  • 8 दिन- 20.50 करोड़

  • 9 दिन- 31.07 करोड़

  • 10 दिन- 38.90 करोड़

  • 11 दिन- 14.00  करोड़

लाइफ टाइम कलेक्शन- 389.10 करोड़

400 करोड़ क्लब में कब करेगी एंट्री ?

गदर 2 अब 400 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म 10 से 11 करोड़ और कमा कर 400 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है, जो आने वाले समय में गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म आसानी से कर जाएगी।