Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जल्द वापस आओ...' Gadar डायरेक्टर ने Arijit Singh के लिए लिखा भावुक पोस्ट, सिंगर को बताया जीनियस

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 10:00 PM (IST)

    अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर मनोरंजन जगत को चौंका दिया है। इस खबर से मायूस हुए अनिल शर्मा ने सिंगर से अपने फैसले पर पुनर ...और पढ़ें

    अनिल शर्मा ने लिखा भावुक संदेश (फोटो-इंस्टाग्राम)

    अनिल शर्मा ने लिखा भावुक संदेश (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का फैसला किया। इस खबर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को चौंकाकर रख दिया। हर कोई उनके इस फैसले से काफी मायूस दिखा। वहीं मीडिया में इस तरह की खबरें आईं कि अरिजीत पॉलिटिकल पार्टी लॉन्च करने वाले हैं। कुछ ने कहा कि वो डायरेक्टर के तौर पर वापसी करेंगे।

    अनिल सिंह ने किया सिंगर से आग्रह

    हालांकि इन खबरों में कितना सच्चाई है वो अरिजीत के अगले कदम के बाद ही निश्चित होगा। वहीं कई सेलेब्स ने उनके संन्यास लेने पर दुख जताया। इनमें से एक फिल्म निर्माता अनिल शर्मा भी हैं, जिन्होंने एक भावुक संदेश लिखकर गायक से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

    यह भी पढ़ें- Border 2 की वजह से Arijit Singh ने लिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास? भूषण कुमार ने अफवाहों पर लगाया पूर्णविराम

    क्या वापसी करेंगे अरिजीत सिंह?

    उन्होंने लिखा, "अरिजीत सच्चा और जीनियस इंसान। सबसे खूबसूरत गाना जो आपने हमारे लिए गाया है .. मेरी फिल्मों के लिए .. चाहे वह जीनियस तेरा फितूर हो या गदर 2 का दिल झूम झूम। अभी तो और भी बहुत से गाने मुझको ही नहीं, सारी इंडस्ट्री को, सारी जनता को चाहिए तुमसे .. उम्मीद है जल्दी वापस आओगे .. क्योंकि एक गायक का आनंद और जीवन गीत गाना ही है.. थोड़ा आराम है लेकिन हम सभी को आपकी वापसी की जरूरत है।''

    अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए अरिजीत ने लिखा- "हैलो, आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से दर्शकों के तौर पर आप सबने जो मुझे प्यार दिया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इस पेशे को अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।"

    यह भी पढ़ें- 'खुद से झूठ मत बोलो..', Arijit Singh के रिटायरमेंट के बीच सिंगर विशाल ददलानी का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

    खबरें और भी