Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger Ranveer Dance: टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह ने किया 'गणपत' के गाने पर डांस, फैंस को पसंद आया वीडियो

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 07:17 PM (IST)

    Tiger Shroff And Ranveer Singh आज टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म गणपत रिलीज हो गई है। ऐसे में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जि ...और पढ़ें

    टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह (Photo Credit: Instagram)
    टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह ने किया डांस
    2. टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया वीडियो
    3. दोनों एक्टर फिल्म 'सिंघम अगेन' में आएंगे नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger Shroff And Ranveer Singh: टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म 'गणपत' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही बीते दिन यानी 19 अक्टूबर को रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' से भी एक्टर का पहला लुक कल जारी किया गया था।

    अब टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक्टर रणवीर सिंह के साथ अपनी फिल्म 'गणपत' के गाने 'हम आए हैं' पर इसका हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Ganapath: रजनीकांत ने 'गणपत' की रिलीज पर टाइगर को दी शुभकामनाएं, जैकी श्रॉफ ने दिया ये रिप्लाई

    टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह ने किया डांस

    20 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गणपत' के गाने 'हम आए हैं' पर अपने डांस मूव्स दिखा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक्टर बास्केटबॉल कोर्ट में कैजुअल कपड़े पहने इस गाने के हुक स्टेप को करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'हम आए हैं, मेरे सिंबा के साथ। आज से सिनेमाघरों में'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

    रणवीर सिंह और फैंस ने किए कमेंट

    एक्टर के इस वीडियो पर रणवीर सिंह से लेकर उनके फैंस तक ने कमेंट किए हैं। रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा 'Ayyyyyyyy'। वहीं, राहुल देव ने कमेंट में दिल वाला इमोजी शेयर किया। इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'गणपत माइंड ब्लोइंग है भाई'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'टाइगर विद रणवीर की सिंघम फिर से ब्लॉकबस्टर'। एक और यूजर ने कमेंट में लिखा 'वाह सिम्बा और सत्या एक साथ'।

    खबरें और भी

    बता दें कि रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ एक साथ फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर जैसे कई सेलेब्स दिखाई देने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Ganapath की रिलीज के बीच टाइगर श्रॉफ ने लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद, नंगे पैर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर