Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gandhi Godse Ek Yudh दोनों के विचारों की कहानी- राजकुमार संतोषी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 05:05 PM (IST)

    Gandhi Godse Ek Yudh गांधी गोडसे एक युद्ध 26 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। राजकुमार संतोषी की पिछली फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो थी जो कि 2013 में रि ...और पढ़ें

    Gandhi Godse Ek Yudh: नाथूराम गोडसे ने मोहनदास करमचंद गांधी को गोली मार दी थी।
    Gandhi Godse Ek Yudh: नाथूराम गोडसे ने मोहनदास करमचंद गांधी को गोली मार दी थी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gandhi Godse Ek Yudh: गांधी गोडसे एक युद्ध को लेकर फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि इस फिल्म के माध्यम से गांधी और गोडसे दोनों के विचारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है। राजकुमार संतोषी ने कहा है कि गोली मारने के बाद अगर महात्मा गांधी बच जाते तो उनकी और नाथूराम गोडसे की चर्चा कैसे होती। यह पूरी कहानी इस फिल्म में बताई गई है। 

    गांधी गोडसे एक युद्ध 26 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है

    राजकुमार संतोषी की फिल्म भारतीय इतिहास से जुड़ी हुई है जो कि इतिहास को अलग नजरिए से देखने का प्रयास कर रही है। इसमें उनके नजरिए से बताने का प्रयास किया जा रहा है कि महात्मा गांधी अगर नाथूराम गोडसे के हमले से बच जाते तो फिल्म का इतिहास कैसा होता।

    यह भी पढ़ें: Kiara Advani के साथ शादी पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा, कहा- किसी ने नहीं किया इनवाइट

    गांधी गोडसे एक युद्ध में कोई बड़ा चेहरा नहीं है

    गांधी गोडसे एक युद्ध में कोई बड़ा चेहरा नहीं है। इसमें अभिनेता चिन्मय मंडलेकर ने नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाई है। वहीं, दीपक नंदिनी ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई है। राजकुमार संतोषी ने खुलासा किया कि उन्होंने जानबूझकर फिल्म में किसी भी बड़े कलाकार को नहीं लिया। मिड डे को दिए इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी कहते हैं, 'मैं दोनों के विचारों को दर्शाता चाहता था, जितना क्रेडिट गांधी को मिला। उन पर कई गलत आरोप भी लगे। ठीक उसी तरह नाथूराम गोडसे को जो फांसी हुई, उसके पहले उन्होंने कोर्ट में जो बयान दिया है। इस पर भी लंबी चर्चा होती रही है। किसी को पता नहीं था कि उन्होंने कोर्ट में क्या कहा। मुझे लगा यह बात उनकी सभी को जाननी चाहिए। लोगों को यह जानना चाहिए कि उन्होंने अपने बचाव में क्या कहा।'

    यह भी पढ़ें: Naatu Naatu को गोल्डन ग्लोब अवार्ड में पुरस्कार जीतने पर टाइगर श्रॉफ ने डांस कर दी बधाई, वायरल हुआ वीडियो

    'गोडसे को अपना मत रखने का प्लेटफार्म दिया गया है'

    राजकुमार संतोषी आगे कहते हैं, 'इस फिल्म के माध्यम से गोडसे को अपना मत रखने का प्लेटफार्म दिया गया है। वहीं गांधी को इन आरोपों पर उत्तर देने का अवसर दिया गया है। हमने बिना किसी का पक्ष लिए दोनों के पक्ष रखा है।'

    खबरें और भी