यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gandhi Jayanti 2023: अजय देवगन से लेकर अनुपम खेर तक, इन सेलेब्स ने दी बापू को श्रद्धांजलि
Mahatma Gandhi Jayanti 2023 आज 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर राजनेता से लेकर अभिनेता तक बापू को श्रद्धांजलि देते हुए याद कर रहे हैं। बॉलीवुड क ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mahatma Gandhi Jayanti 2023: 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। बापू ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में आज उनकी जयंती पर राजनेता से लेकर अभिनेता अनुपम खेर, अजय देवगन और कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता को याद करते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
अनुपम खेर ने शेयर की बापू और शास्त्री की तस्वीर
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर शेयर की है। इन फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'आप सभी को गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती की शुभकामनाएं। दोनों ही महान नेताओं ने मेरे जीवन के अलग-अलग पहलुओं में महत्व योगदान किया है। जय भारत'।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: अनुष्का शर्मा ने शुरू की बप्पा के स्वागत की तैयारी, फैंस को दिखाई एक झलक
अजय देवगन ने किया पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी महात्मा गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ बैकग्राउंड में आशा भोंसले का गाना 'दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल' बजता हुआ सुनाई दे रहा है।
.png)
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने बापू की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'उनके शब्द आज भी गूंजते रहते हैं, एक ऐसा ज्ञान जो आज भी प्रासंगिक और गहरा है'।
रकुल प्रीत सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, 'खुशी तब होती है जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं उसमें सामंजस्य हो। हैप्पी गांधी जयंती'।
.png)
इसके साथ ही माधुरी दीक्षित ने बापू की जयंती पर पोस्ट किया 'महात्मा गांधी के अनुसार, 'ताकत शारीरिक क्षमता से नहीं आती। यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है। हम सभी को अपने सपनों को हासिल करने की ताकत और साहस मिले'।
खबरें और भी
इन सबके अलावा एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा 'हैप्पी गांधी जयंती' खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका खुद को दूसरों की सेवा में खो देना है'। वहीं, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं।